తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : इंडिया गठबंधन में आज तय होगा सीट बंटवारा, दिल्ली में हलचल तेज

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : इंडिया गठबंधन में आज तय होगा सीट बंटवारा, दिल्ली में हलचल तेज

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे के बाद अब सबकी निगाहें विपक्षी इंडिया गठबंधन पर टिकी हैं। बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम दौर की बातचीत आज दिल्ली में होने जा रही है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) दिल्ली में हैं, वहीं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी दिल्ली में कैंप कर रहे हैं।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज

सूत्रों के अनुसार, आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में बिहार की सीटों पर मंथन होगा। बैठक के बाद संभावना है कि शाम तक सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
हालांकि, कई सीटों पर अब भी राजद और कांग्रेस के बीच मतभेद बरकरार हैं। इस वजह से कांग्रेस ने इस बार अपनी अलग रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

70 सीटों पर लड़ने की तैयारी में कांग्रेस

2020 के विधानसभा चुनाव की तरह, कांग्रेस इस बार भी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी ने अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची लगभग तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में इस सूची पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। दूसरी ओर, राजद और वाम दल अब भी कांग्रेस को इतनी सीटें देने के पक्ष में नहीं हैं

राहुल गांधी से मिलेंगे लालू-तेजस्वी

संभावना जताई जा रही है कि राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बाद लालू और तेजस्वी की राहुल गांधी से मुलाकात हो सकती है। इसी बैठक में बिहार में इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय होने की उम्मीद है। लालू प्रसाद ने दिल्ली पहुंचने पर पत्रकारों से कहा था कि, “कांग्रेस के साथ सीटों पर बातचीत जारी है, जल्द सब तय हो जाएगा।” उधर, कई संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

मुकेश सहनी भी पहुंचे दिल्ली, डिप्टी सीएम पद की मांग बरकरार

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन के सभी शीर्ष नेता दिल्ली में हैं, बातचीत जारी है। जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, “महागठबंधन थोड़ा बीमार है, लेकिन सभी डॉक्टर दिल्ली में हैं।”
सहनी पहले ही डिप्टी सीएम पद की मांग पर अड़े हुए हैं।

रालोजपा का नया रुख, तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट

इधर, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वह इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। पार्टी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि उनकी बातचीत एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी से चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक, बिहार में जल्द ही तीसरे मोर्चे की तस्वीर उभर सकती है।
राजद चाहती थी कि रालोजपा का विलय हो जाए, लेकिन पारस और उनके सहयोगी इसके लिए तैयार नहीं हुए।

झामुमो ने भी जताई नाराजगी, 12 सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी बिहार में दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पार्टी ने कहा कि बिहार की 12 से 15 सीटों पर अगर उसे टिकट दिया जाए तो जीत सुनिश्चित होगी। झामुमो ने चेतावनी दी है कि अगर सीट बंटवारे का फॉर्मूला उनके साथ न्याय नहीं करता, तो वह 12 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा।

Read More :

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870