తెలుగు | Epaper

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

भारत में न्यायपालिका ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छामृत्यु (Euthanasia) की अनुमति दी, जिससे यह देश का पहला मामला बन गया। यह फैसला लंबे समय से चल रहे कानूनी और नैतिक बहस का परिणाम है।

सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के निवासी हरीश राणा को पैसिव यूथेनेसिया (इच्छा मृत्यु ) की इजाजत दे दी है। हरीश राणा 13 साल से अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

भारत की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले करीब 13 साल से अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को पैसिव युथनेसिया (इच्छा मृत्यु) देने की मांग पर फैसला सुनाते हुए उसे इच्छा मृत्यु की मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि हरीश राणा को AIIMS के पैलिएटिव केयर में भर्ती किया जाएगा ताकि मेडिकल ट्रीटमेंट वापस लिया जा सके। बता दें कि भारत में ये पैसिव यूथेनेसिया का पहला मामला है

हम लड़के को अपार दुःख में नहीं रख सकते- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को पैसिव युथनेसिया यानी इच्छा मृत्यु (euthanasia) की मंजूरी देते हुए कहा कि ये निश्चित किया जाना चाहिए कि डिग्निटी के साथ इस प्रक्रिया को पूरा किया जाए। बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा के घरवालों से बात भी की थी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पारदीवाला ने कहा था कि यह बेहद दुःखद रिपोर्ट है। यह हमारे लिए मुश्किल फैसला है। पर हम इस लड़के को यूं अपार दुःख में नहीं रख सकते। हम उस स्टेज में है जहां आज हमें आखिरी फैसला लेना होगा।

ये भी पढ़ें: IndiGo CEO resignation : IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

कैसे इस हालत में पहुंचे हरीश?

गाजियाबाद के राणा करीब 13 साल से अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में रह कर पढ़ाई कर रहे हरीश 2013 में अपने हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थी। उसके बाद से वह लगातार बिस्तर में अचेत हालत में है। लगातार बिस्तर पर पड़े रहने के कारण उनके शरीर पर घाव बन गए है।

माता-पिता ने उम्मीद छोड़ी

माता-पिता बेटे के ठीक होने की उम्मीद छोड़ चुके हैं। हरीश 100 फीसदी दिव्यांगता के शिकार हो चुके हैं। ऐसे में उनके माता-पिता ने ही कोर्ट से उसे इच्छा मृत्य देने की मांग की है। एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हरीश राणा के ठीक होने की उम्मीद नहीं है।

ये भी पढ़ें:

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870