Hindi News: ओडिशा के पुरी में किशोरी के साथ गैंगरेप; बॉयफ्रेंड के सामने वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार

Read Time:  1 min
गैंगरेप
गैंगरेप
FONT SIZE
GET APP

ओडिशा (Odisha) के पुरी जिले के ब्रह्मगिरी थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बलिहारीचंडी बीच पर 16 नवंबर 2023 (शनिवार) को एक किशोरी के साथ उसके बॉयफ्रेंड के सामने गैंगरेप (Gang Reap) की शर्मनाक घटना हुई। पीड़िता और उसका बॉयफ्रेंड समुद्र किनारे घूमने गए थे। वहां कुछ आरोपियों ने पैसे ऐंठने की मंशा से उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई, और आरोपियों ने पीड़िता के बॉयफ्रेंड के साथ मारपीट की। इसके बाद दो आरोपियों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया

घटना के बाद पीड़िता बदनामी के डर से शुरू में शिकायत दर्ज कराने से हिचकिचा रही थी। लेकिन पुलिस के समझाने पर उसने ब्रह्मगिरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक हिरासत में है। सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं, और उनके आपराधिक इतिहास की जांच चल रही है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया। आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं, जिनमें से वीडियो डिलीट कर दिया गया था। ये मोबाइल भुवनेश्वर की राज्य फोरेंसिक साइंस लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। पुरी के एसपी प्रतीक सिंह ने बताया कि वीडियो की रिकवरी और आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढें

https://hindi.vaartha.com/raid-on-the-house-of-another-civil-officer-jewelry-worth-crores-including-2-crore-cash-recovered/national/62139/

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।