తెలుగు | Epaper

Mumbai- ठाकरे ब्रदर्स की दो दशक बाद बीएमसी में वापसी, चुनावी रणनीति पर नजर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Mumbai- ठाकरे ब्रदर्स की दो दशक बाद बीएमसी में वापसी, चुनावी रणनीति पर नजर

मुंबई । बीएमसी चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक साथ आ गए हैं।बुधवार को मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान किया। बीएमसी ही नहीं बल्कि दूसरे नगर निगमों में भी शिवसेना (UBT) और मनसे मिलकर चुनावी किस्मत आजमाएंगे। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एक सुर में कहा कि हमारी सोच एक है और हम दोनों भाई भी एक साथ हैं। उद्धव ने आगे कहा कि मुंबई को तोड़ने की कोशिश हो रही है। मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं होने देंगे।

ठाकरे परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि

उद्धव और राज ठाकरे रिश्ते में चचेरे भाई हैं। दोनों नेता एक ही मंच पर मराठी मानुस के लिए आवाज उठाते थे, लेकिन बाल ठाकरे ने अपने सियासी वारिस के तौर पर उद्धव को बढ़ाया। 2005 में राज ठाकरे शिवसेना से अलग हो गए और 2006 में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Manse) बना ली। 2006 से लेकर अभी तक उद्धव और राज अपनी अलग-अलग सियासत कर रहे थे, लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की राजनीतिक हालत बदल गई। उद्धव के राइटहैंड माने जाने वाले एकनाथ शिंदे ने शिवसेना को अपने कब्जे में ले लिया।

बीएमसी चुनाव: उद्धव का आखिरी किला

बीएमसी का चुनाव उद्धव के लिए अपना आखिरी किला बचाने की लड़ाई है। उद्धव ठाकरे (Udhav Thakrey) ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा, “हमारी सोच एक है। हमें मराठियों का संघर्ष और उनका बलिदान याद है। आज हम दोनों भाई साथ खड़े हैं और आगे भी साथ रहेंगे।” उद्धव ने आगे कहा, “दिल्ली में बैठे लोग हमें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बार हमें टूटना नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो यह हमारे पूर्वजों के बलिदान का अपमान होगा।”

राज ठाकरे ने कहा, “मराठी मानूस किसी को परेशान नहीं करता, लेकिन अगर कोई मराठी मानूस को परेशान करता है तो फिर वह किसी को नहीं छोड़ता। मैंने पहले ही कहा था कि महाराष्ट्र किसी भी निजी झगड़े से बड़ा है। आज हम दोनों भाई साथ आए हैं। सीटों का बंटवारा हमारे लिए मायने नहीं रखता। अगला मेयर मराठी होगा और हमारा होगा।”

पवार परिवार में भी बिखराव

ठाकरे परिवार की तरह ही 2023 में पवार परिवार भी दो धड़ों में बंट गया है। शरद पवार के छत्रछाया में भतीजे अजित पवार ने राजनीतिक तरीके सीखा, लेकिन 2023 में उन्होंने अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया। अजित पवार ने एनसीपी के 40 विधायकों के साथ बीजेपी से हाथ मिला लिया। इससे पवार परिवार दो हिस्सों में बंट गया। अजित पवार महायुति सरकार में डिप्टी सीएम हैं और उनकी पार्टी के कई नेता फडणवीस कैबिनेट में मंत्री हैं।

Read also : News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

नगर निगम चुनावों में गठबंधन की तलाश

बीएमसी सहित राज्य के बाकी नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने अजित पवार से किनारा कर लिया है। अजित पवार नगर निगम चुनाव में सहारा तलाश रहे हैं, जिसके लिए वे शरद पवार की एनसीपी से लेकर कांग्रेस तक से गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं।

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ पर फोकस

अजित पवार पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनावों में गठबंधन बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री पिछले तीन दिनों से पुणे में हैं और दोनों गुटों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।सुप्रिया सुले ने पुणे नगर निगम चुनाव में गठबंधन पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अभी कोई औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है।

पिछला चुनाव और रणनीति

2017 के पुणे नगर निगम चुनावों में बीजेपी को 97 सीटें मिली थीं, एनसीपी 39 सीटें, शिवसेना 10, कांग्रेस 9, मनसे 2, एआईएमआईएम 1 और अपक्ष 4 सीटें। अजित पवार इस बार पुणे में बीजेपी के खिलाफ अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Read More :

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870