एक विवादित मामला सामने आया है, जिसमें पति ने पत्नी और दूसरी महिला के बीच संबंध को लेकर बयान दिया कि वह दोनों से प्यार करता है और किसी को भी छोड़ने का इरादा नहीं रखता। इस बयान ने विवाद और उलझन बढ़ा दी है।
पत्नी का पलटवार
“अंधा कर दूसरी को लाया”- पत्नी ने अपने बयान में कहा कि पति ने दूसरी महिला को घर लाकर उनके साथ धोखा किया। उन्होंने इसे “अंधा कर दूसरी को लाने” जैसी स्थिति बताया, जिससे परिवार में तनाव पैदा हो गया।
छतरपुर जिले के (Chhatarpur) सूरजपुर गांव में दिव्यांग महिला के साथ घरेलू हिंसा और बिना तलाक दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता हेमलता साहू ने पति राकेश साहू और ससुराल पक्ष के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
हेमलता के अनुसार, उसकी शादी 2021 में सूरजपुरा निवासी राकेश साहू (Rakesh Sahu) से हुई थी। कुछ समय बाद ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई।

पहली बीवी को खिलाई ऐसी दवा, आंख से दिखना हुआ बंद, फिर ले आया नई दुल्हनिया…
बीमारी के दौरान उसे कथित रूप से संदिग्ध दवा खिलाई गई, जिससे उसकी आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई। दिव्यांग होने के बाद उसे बोझ समझकर घर से निकाल दिया गया।
ये भी पढ़ें: Vedanta Group- वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश का न्यूयॉर्क में निधन
छतरपुर जिले पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने बिना तलाक लिए एक लाख रुपए में राजकुमारी नाम की महिला को लाकर दूसरी शादी कर ली। अगस्त में समझौते के बहाने बुलाकर दोबारा मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोट आई।
वहीं, पति राकेश साहू का कहना है कि पहली पत्नी पहले से ही दृष्टिहीन थी और दूसरी महिला को उसने लिव-इन में रखा है। दूसरी महिला राजकुमारी ने सभी की सहमति से शादी होने की बात कही है।
पीड़िता की एसपी से शिकायत- दो लाख मांगे, मारपीट की
छतरपुर कमला कॉलोनी निवासी हेमलता साहू ने अपने पति राकेश साहू और ससुराल वालों के खिलाफ एसपी कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। हेमलता ने बताया कि उसकी शादी 2021 में ग्राम सूरजपुरा निवासी लक्ष्मण उर्फ राकेश साहू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुर कल्लू साहू, सास हल्की बाई उर्फ प्यारी बाई और मामा ससुर कल्लू दो लाख रुपए की मांग करने लगे।
हेमलता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और बीमारी के समय उसे कोई चीज खिलाई गई, जिससे उसकी आंखों की रोशनी 99 प्रतिशत तक चली गई। उससे धोखे से कोर्ट के दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाया गया। पति ने एक लाख रुपए में राजकुमारी नाम की महिला को लाकर दूसरी शादी कर ली।
अगस्त माह में शिकायत के बाद समझौते का भरोसा दिया गया था, लेकिन पति और राजकुमारी ने मिलकर फिर से मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। इस मारपीट में मेरे सिर में चोटें आई हैं। आंखों की रोशनी लगभग पूरी तरह चली गई और मैं दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर मोहताज हो गई हूं।
नोटरी करवाई, लिखा सहमति से करवा रही है शादी
पीड़िता हेमलता साहू का कहना है कि पति और दूसरी महिला ने मेरे अंधेपन का फायदा उठाते हुए नोटरी करवाई थी। नोटरी दस्तावेज में यह लिखा है कि हेमलता अपनी सहमति से पति की दूसरी शादी करवा रही है।
छतरपुर जिले दूसरी महिला राजकुमारी का दावा है कि इस प्रक्रिया में तीनों की सहमति थी और लिखित दस्तावेज तैयार किया गया था। वहीं, हेमलता का आरोप है कि उससे धोखे से दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाया गया और वह कानूनी प्रक्रिया से अनजान थी। पुलिस का कहना है कि नोटरी की वैधानिकता और सहमति की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
ये भी पढ़ें: