ड्राइवर को झपकी लगना हादसे की वजह
इंदौर में दो कारों के आपस में टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
मुंबई के दंपती समेत 7 लोग घायल
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती- इस हादसे में मुंबई से आए एक दंपती सहित कुल 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
इंदौर के उमरीखेड़ा में (Umrikheda, Indore) सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक की मौत हो गई और मुंबई के दंपती सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को एमवायएच भेजा गया है। तेजाजी नगर टीआई देवेन्द्र मरकाम के मुताबिक, उज्जैन से ओंकारेश्वर (Ujjain to Omkareshwar) जा रही कार और सनावद से इंदौर आ रही कार में टक्कर हो गई। हादसे में मुंबई निवासी निखिल कोठारी, उनकी पत्नी सलोनी, अमन पुत्र रशीद खान निवासी उज्जैन, ओमप्रकाश पुत्र आलोक चंद निवासी सनावद, चेतराम पुत्र बारेलाल निवासी सनावद, अरबाज निवासी सनावद और पवन निवासी सदरसर घायल हैं। वहीं भैयालाल (45 वर्ष) पुत्र लक्ष्मलाल निवासी सनावद की अस्पताल में मौत हो गई है।
अन्य पढ़े: Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर नूर खान एयरबेस पर हमले को पाकिस्तान की स्वीकारोक्ति
सनावद से मरीज को लेकर आ रहे थे इंदौर
सनावद से इंदौर आ रही कार में एक मरीज था। उसे इलाज के लिए इंदौर लाया जा रहा था। वहीं दूसरी कार उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही थी। यहां उज्जैन की कार के ड्राइवर को झपकी लग गई। वह सामने से आ रही कार से जा टकराया। सूचना के बाद तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची।
परिवार के लोगों ने बताया कि इंदौर आ रही कार में ओमप्रकाश, चेतराम और मरीज भैयालाल सवार थे। भैयालाल को इंदौर इलाज के लिए लाया जा रहा था। हादसे में भैयालाल की मौत हो गई है। वहीं ओमप्रकाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चेतराम और भैयालाल आपस में रिश्तेदार हैं।
उज्जैन-ओंकारेश्वर दर्शन करने आए थे दंपती
मुंबई के दंपती ने बताया कि वह उज्जैन-ओंकारेश्वर में दर्शन करने आए थे। यहां पर उज्जैन में रविवार को रुके थे। टैक्सी किराए से ली थी और ओंकारेश्वर के लिए निकले थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। दंपती मुंबई में ही जॉब करते हैं। वे मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं।
अन्य पढ़े: