తెలుగు | Epaper

UP: यूपी में गाय के गोबर से बनेगा कपड़ा और बायोप्लास्टिक

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
UP: यूपी में गाय के गोबर से बनेगा कपड़ा और बायोप्लास्टिक

लखनऊ। यूपी में गाय (Cow) के गोबर से बनेगा कपड़ा और बायोप्लास्टिक बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में एक बड़ा और क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। अब प्रदेश में निराश्रित गऊ माताओं के गोबर से बायोप्लास्टिक, जैव-पॉलिमर, बायोटेक्सटाइल, वस्त्र, इको-पेपर, बोर्ड, बायोगैस, कम्पोस्ट और नैनोसेल्यूलोज जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

गो सेवा आयोग की दूरदर्शी योजना

गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री के “हर गांव ऊर्जा केंद्र” मॉडल के अनुरूप है। इसमें गोबर आधारित बायोगैस से ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ जैविक/प्राकृतिक खेती, ग्रामीण रोजगार और गोशालाओं की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की जाएगी

अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाएगा यूपी का गोसेवा मॉडल

गो-सेवा आयोग के ओएसडी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना की तकनीकी सलाहकार डॉ. शुचि वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर (बायोटेक्नोलॉजी), रामजस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय हैं। इन्होंने गोबर से बायोप्लास्टिक निर्माण की प्रभावी तकनीक विकसित की है। आयोग में उन्होंने अपने किए गए शोधों पर व्याख्यान भी प्रस्तुत किया।

रोजगार, उद्यम और राजस्व तीनों बढ़ेंगे

इस योजना से लाखों ग्रामीण युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं ग्रामीण महिलाओं को लघु उद्यम के अवसर भी मिलेंगे। इन नवाचारों के जरिए प्रदेश सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी। गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा और गांवों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में यह कदम बेहद अहम साबित होगा।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम

गोवंश संरक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अभिनव पहल से न केवल प्लास्टिक प्रदूषण पर अंकुश लगेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित होगा।

देसी गाय की क्या पहचान है?

  1. कूबड़ (Hump):
    देसी गाय की पीठ पर एक स्पष्ट कूबड़ होता है, जो विदेशी गायों में नहीं होता। यह कूबड़ सूर्य की किरणों से ऊर्जा ग्रहण करने में मदद करता है।
  2. छोटी और सीधी सींगें:
    देसी गायों की सींगें आमतौर पर छोटी, सीधी या थोड़ी मुड़ी हुई होती हैं।
  3. लटकती त्वचा (Dewlap):
    गले के नीचे त्वचा लटकी होती है जो गर्मी सहन करने में सहायक होती है।
  4. नस्ल अनुसार रंग भिन्नता:
    कुछ प्रमुख देसी नस्लें जैसे – गिर, साहीवाल, थारपारकर, राठी, कंकरेज आदि – अलग-अलग रंग व आकार की होती हैं।
    • गिर: लाल-भूरा या सफेद धब्बों के साथ
    • साहीवाल: हल्का लाल या भूरे रंग का
    • कंकरेज: चांदी जैसी चमक वाला सफेद
  5. स्वस्थ पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता:
    देसी गायें आमतौर पर मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली वाली होती हैं और आसानी से स्थानीय जलवायु में ढल जाती हैं।

गाय का प्रिय भोजन क्या है?

गाय शाकाहारी होती है और निम्नलिखित चीजें उसे विशेष रूप से प्रिय होती हैं:

  1. हरा चारा:
    • नेपियर घास
    • बरसीम

Read also: ED: पूर्व मंत्री के ओएसडी के ठिकानों पर ईडी का छापा

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870