पाने में खींच ले गया मगरमच्छ, युवक को बना अपना शिकार
यूपी के शाहजहांपुर स्थित निगोही में शनिवार शाम मछली का शिकार करने गर्रा नदी किनारे गए ग्रामीण को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया। मगरमच्छ ने भतीजे पर भी हमला किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घर आकर भतीजे ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग की तलाश की जा रही है। निगोही थाना क्षेत्र के उदयपुर कटैया गांव निवासी 50 वर्षीय महिपाल मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर महिपाल अपने 28 वर्षीय भतीजे गुड्डू के साथ साइकिल से गांव से करीब चार किलोमीटर दूर गर्रा नदी पर मछली का शिकार करने के लिए गए। नदी किनारे जाल खोलने के दौरान मगरमच्छ ने महिपाल के पैर पर हमला कर दिया।
नदी के पास जाने से लोगों को रोका गया, मगरमच्छ बना रहा शिकार
भतीजे गुड्डू ने महिपाल को बचाने का प्रयास किया तो मगरमच्छ ने उस पर भी हमला कर दिया। वह भाग गया लेकिन महिपाल जख्मी होने की वजह से भाग नहीं सके। इसके बाद मगरमच्छ महिपाल को गर्रा नदी में गहरे पानी में खींच ले गया। इसके बाद गुड्डू साइकिल से घर आया। परिवार व पुलिस को सूचना दी। निगोही थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना कि रेस्क्यू टीम को सूचना दे दी गई है। नदी के पास लोगों को जाने से रोका गया है। ग्रामीण की तलाश की जा रही है।
काफी लंबा है मगरमच्छ
डर से कोई नदी के पास नहीं गया, लेकिन पिता के लिए उनके बेटों ने नदी में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। महिपाल के बेटों को समझाया। वहीं, मगरमच्छ के हमले के बाद से गुड्डू सहम गया है। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ काफी लंबा है। बुजुर्ग के नदी में खींच ले जाने की सूचना पर तिलहर, निगोही, खुदागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। परिजनों ने बताया कि महिपाल की पत्नी कमला जानकारी होने पर बेसुध हो गई है। पति की सलामती की दुआ कर रही है। परिजनों ने बताया कि महिपाल के सात बेटे और एक बेटी है। लोगों का कहना है कि गर्रा नदी में बहुत बड़ा है। हर 10-15 मिनट बाद ऊपर आता है। इसलिए कोई भी नदी पर नहीं जाता था। शायद चाचा-भतीजे को इस बात की जानकारी नहीं थी।

- Udaipur : कार-स्कूटी की टक्कर में 3 युवकों की मौत
- Hyderabad : जीएचएमसी की खाद्य सुरक्षा टीम का अभियान
- Khammam : विकलांग महिला को दो घंटे में मंत्री ने दिलाई व्हीलचेयर
- Hyderabad : फीस प्रतिपूर्ति योजना बंद हुई तो सीएम को चैन से नहीं बैठने देंगे- आर. कृष्णैया
- Cyberabad : सप्ताहांत विशेष अभियान में 283 नशे में वाहन चलाने वाले पकड़े गए