తెలుగు | Epaper

UP: वाराणसी के विक्रांत पाठक और जौनपुर की मीरा सिंह ने लिख दी सफलता की कहानी

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
UP: वाराणसी के विक्रांत पाठक और जौनपुर की मीरा सिंह ने लिख दी सफलता की कहानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश वाराणसी (Varanasi) के विक्रांत पाठक और जौनपुर की मीरा सिंह ने सफलता की कहानी लिख दी। युवा हों या महिलाएं, डबल इंजन सरकार का साथ, मत्स्य विभाग का मार्गदर्शन और अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। इन लोगों ने मोदी-योगी सरकार( Yogi Goverment) के मार्गदर्शन में योजनाओं का लाभ लेकर अपनी अलग पहचान बना ली है।

डबल इंजन सरकार के संकल्प से सफलता तक पहुंच रहे मत्स्य पालक

वाराणसी के पिंडरा विकासखंड के चुप्पेपुर पोस्ट के पिंडराई ग्राम निवासी विक्रांत पाठक ने एक हेक्टेयर भूमि पर तालाब बनाकर मत्स्य पालन प्रारंभ किया था। प्रारंभिक लाभ कम होने पर उन्होंने मत्स्य विभाग से संपर्क कर तकनीकी सहायता प्राप्त की और वैज्ञानिक विधियों को अपनाया। विक्रांत पाठक ने दो हेक्टेयर निजी व 40 हेक्टेयर लीज भूमि का उपयोग कर बेस फिश फॉर्मिंग विकसित किया। नाबार्ड के सहयोग से एफपीओ गठित कर 150 मत्स्य पालकों को जोड़ा। साथ ही 30-40 लोगों को रोजगार भी प्रदान किया

विश्व बैंक की टीम भी कर चुकी है फॉर्म का निरीक्षण

27 मई 2025 को विश्व बैंक की टीम ने उनके फॉर्म का भी निरीक्षण किया। आज पिंडरा ब्लॉक में वैज्ञानिक विधियों से मत्स्य बीज उत्पादन पर उनका जोर है। वे साढ़े चार-पांच लाख पंगेसियस बीज का संचयन व दो उत्पादन चक्रों में चार हजार से 4500 कुंतल उत्पादन कराने में भी सफल हो रहे हैं। 2024-25 में सात लाख पंगेसियस व 30 हजार आईएमसी बीज का संचालन भी वहां किया जा रहा है। यही नहीं, युवाओं को रोजगार सृजन का रास्ता दिखाने वाले विक्रांत वर्तमान में मत्स्य पालन से एक से डेढ़ करोड़ रुपये वार्षिक आमदनी भी कर रहे हैं। योगी सरकार से मिले सहयोग-मार्गदर्शन के लिए आभार जताते हुए विक्रांत कहते हैं कि उनका लक्ष्य एफपीओ का विस्तार कर 500 किसानों को जोड़ना है। उत्पादन क्षमता के साथ ही गुणवत्ता में भी सुधार पर जोर देते हुए वे समावेशी ग्रामीण विकास में योगदान जारी रखेंगे।

डबल इंजन सरकार की बदौलत मीरा सिंह ने लिखा आत्मनिर्भऱता की कहानी

जौनपुर के शाहगंज तहसील के सुइथाकला विकास खंड के ग्राम बुढ़ूपुर की मीरा सिंह ने तालाब निर्माण (नीली क्रांति) मत्स्य बीज हैचरी से प्रगतिशील मत्स्य पालक के रूप में अपनी पहचान बनाई। मीरा सिंह ने 2020-21 में एक एकड़ में मत्स्य पालन की शुरुआत की थी। स्वावलंबन में पति जैनेंद्र सिंह ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। मत्स्य बीज हैचरी स्थापना के लिए विभाग की तरफ से मीरा सिंह को 15 लाख रुपये का अनुदान भी दिया गया था। विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने वैज्ञानिक ढंग से मत्स्य पालन का विस्तार किया।

कभी 20 कुंतल प्रति हेक्टेयर होता था वार्षिक उत्पादन, अब 1400 कुंतल

मीरा सिंह के यहां प्रारंभिक उत्पादन महज 20 कुंतल प्रति हेक्टेयर प्रति वर्ष होता था। 2024-25 में वे 25 एकड़ में मत्स्य पालन कर रही हैं, जहां से 1400 कुंतल प्रति हेक्टेयर वार्षिक उत्पादन हो रहा है। उनके तालाब से 1250 कुंतल पंगेशियस, 60-60 कुंतल रोहू व भाकुर, 30 कुंतल मृगल का उत्पादन हो रहा है। मीरा सिंह अब आसपास के गांवों में भी मत्स्य बीज की आपूर्ति कर रही हैं। क्षेत्रीय किसानों के लिए प्रेरणा बनीं मीरा सिंह 10 से अधिक लोगों को रोजगार भी दे रही हैं।

हर गांव-हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं की पहुंच

एनएस रहमानी, निदेशक, मत्स्य विभाग बताया कि मत्स्य पालन कर युवाओं, महिलाओं ने सफलता की नई कहानी लिखी है, जो उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रभावशीलता और जमीनी स्तर पर सफलता को दर्शाती है। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में समाज के सभी वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मत्स्य पालन जैसी विभिन्न योजनाओं से जुड़कर भी लोग आत्मनिर्भर और प्रदेश के आर्थिक विकास में सहभागी बन सकते हैं।

यूपी का पुराना नाम क्या है?

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का आधुनिक नाम 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया था। इससे पहले यह ब्रितानी शासन के दौरान United Provinces of Agra and Oudh के नाम से जाना जाता था। 1902 में यह नाम दिया गया, बाद में 1935/37 में संक्षेपित कर “United Provinces” (संयुक्त प्रान्त) कर दिया गया और हिंदी में “United Provinces” से “UP” का संक्षिप्त रूप लिया गया।

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?

सबसे बड़ा शहर आबादी के हिसाब से आज लखनऊ है।

Read also: Rajasingh: किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे राजा सिंह

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870