Hyderabad Manikonda : हैदराबाद के मणिकोंडा इलाके से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां दिनदहाड़े, बीच सड़क पर गोद में मासूम बच्चे को लेकर जा रही एक महिला के साथ एक सिरफिरे युवक ने घिनौनी हरकत की। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
गोद में बच्चा और पीछे से घिनौनी हरकत
यह घटना मणिकोंडा के अल्कापुरी टाउनशिप रोड की है। एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर पैदल जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात सिरफिरे युवक ने अचानक महिला के कपड़े खींच दिए और बदतमीजी की। दिनदहाड़े हुई इस अचानक घटना से महिला पूरी तरह सहम गई। यह पूरी अमानवीय घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर अब आरोपी की तलाश की जा रही है।
अन्य पढ़े: Uttarakhand- दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, शोक की लहर
पुलिस गश्त पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद आईटी कॉरिडोर के पास स्थित मणिकोंडा और अल्कापुरी इलाके के निवासियों ने पुलिस प्रशासन (Hyderabad Manikonda) के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में मजनुओं और मनचलों का आतंक बढ़ता जा रहा है और पुलिस की गश्त (पेट्रोलिंग) न के बराबर है। स्थानीय महिलाओं और निवासियों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस सिरफिरे युवक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कड़ी सजा दी जाए।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :