Khammam women police : आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सीमा से लगे खम्मम जिले से कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। न्याय की गुहार लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची एक लाचार महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर एक सर्कल इंस्पेक्टर (CI) ने न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया। आरोपी सीआई बानोथ राजू नायक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उसे डीजीपी कार्यालय से संबद्ध (अटैच) कर दिया गया है।
मदद के बहाने जाल में फंसाया
यह मामला 2023 में खम्मम महिला पुलिस स्टेशन में शुरू हुआ था। एक विवाहित महिला अपने पति के उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने तत्कालीन सीआई राजू नायक के पास आई थी। सीआई ने महिला की शिकायत कॉपी से उसका पर्सनल नंबर निकाला और कानूनी मदद व शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। बाद में सीआई ने अपनी पुलिसिया धौंस दिखाकर महिला के पति को डराया-धमकाया और कोर्ट के जरिए दोनों का तलाक करवा दिया।
अन्य पढ़े: UP- लखीमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत
जबरन गर्भपात और कानूनी कार्रवाई
पति से अलग होने के बाद महिला पूरी तरह सीआई पर निर्भर हो गई और इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने शादी (Khammam women police) के लिए दबाव बनाया, तो सीआई ने शादी से इनकार कर दिया और उसे धोखे से गर्भपात की दवाइयां खिला दीं, जिससे महिला का गर्भपात हो गया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर खम्मम टू-टाउन पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद सीआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और वर्तमान में खम्मम सीसीएस (CCS) में तैनात इस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हैदराबाद डीजीपी कार्यालय अटैच कर दिया गया है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :