पत्नी की हथौड़े से हत्या: इंजीनियर बेगम को मारकर सीधे पहुंचा थाने

Read Time:  1 min
पत्नी की हथौड़े से हत्या
पत्नी की हथौड़े से हत्या
FONT SIZE
GET APP

नोएडा सेक्टर-15 निवासी इंजीनियर महिला के सिर पर हथौड़ा मारकर पति ने हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर वारदात के बाद पति थाने पहुंच गया। जहां उसने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने पत्नी को मार डाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी मूल रूप से चंपारण बिहार निवासी नुरुल्लाह हैदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई है। मामले की जांच जारी है।

पत्नी पर हमेशा शक करता था नुरुल्लाह

डीसीपी रामबदन सिंह के मुताबिक वर्ष 2004 में एमसीए पास नुरुल्लाह हैदर की शादी जामिया नगर दिल्ली निवासी आसमां खान (42) से हुई थी। शादी के बाद नुरुल्लाह लंबे समय से बेरोजगार था जबकि आसमां सेक्टर-62 की निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर थीं। दोनों का सेक्टर-15 के सी ब्लॉक में अपना मकान है। जिसमें वह बेटी और बेटे संग रहते थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक नुरुल्लाह पत्नी पर हमेशा शक करता था। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

आसमां को मारकर थाने पहुंचा नुरुल्लाह

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास नुरुल्लाह आसमां को धक्का देकर पहली मंजिल स्थित कमरे में ले गया। जहां हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से निकलकर कोतवाली सेक्टर-20 थाने पहुंच गया। नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह के मुताबिक अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या पति ने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नुरुल्लाह ने बृहस्पतिवार को रातभर आसमां से झगड़ा किया तो शुक्रवार सुबह पांच बजे फोन कर आसमां के घर के रिश्तेदार व मां नोएडा पहुंचे थे।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।