Sensex : सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 82,150 पर पहुँचा

Read Time:  1 min
Sensex
Sensex
FONT SIZE
GET APP

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

Sensex : आज भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में मजबूती देखने को मिली है। बीएसई (Sensex) सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ 82,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी में भी 100 अंकों की तेजी

मजबूत शुरुआत के साथ निफ्टी में तेजी जारी- एनएसई निफ्टी 100 अंकों की छलांग लगाते हुए 24,850 के आसपास कारोबार कर रहा है। यह तेजी बाजार में निवेशकों की मजबूत भावना को दर्शाती है।

21 अगस्त को सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 82,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 25,100 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। बजाज फिनसर्व और रिलायंस के शेयरों में 1% की तेजी है। HUL और जोमैटो में गिरावट है

निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट है

निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट है। NSE के मेटल, रियल्टी और बैंकिंग इंडेक्स में मामूली तेजी है। ऑटो, IT और FMCG में गिरावट है।

शेयर बाजार में अभी 5 IPO में निवेश का मौका है। ये कंपनियां 3,585 करोड़ रुपए जुटाना चाह रही है। इनमें से 4 IPO कल यानी 19 अगस्त से ओपन हैं। इसके लिए निवेशक 21 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे।

वहीं मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का IPO (20 अगस्त) से ओपन हुआ है, इसमें 22 अगस्त तक निवेश का मौका है। मंगल इलेक्ट्रिकल इश्यू से 400 करोड़ रुपए जुटाएगी। कंपनी का IPO के लिए प्राइस बैंड ₹533-₹561 और लॉट साइज 26 शेयर्स का है।

सेंसेक्स में अंक क्या दर्शाता है?

गणना कैसे की जाती है? सेंसेक्स की गणना सूचकांक में शीर्ष 30 शेयरों के समापन मूल्यों के योग को उनके संबंधित भारांक से गुणा करके की जाती है। भारांक प्रत्येक शेयर के मुक्त-फ्लोट बाजार पूंजीकरण पर आधारित होते हैं, इस मान को आधार बाजार पूंजीकरण से विभाजित करके, सूचकांक के आधार मूल्य से गुणा किया जाता है।

सेंसेक्स कितने बजे खुलता है?

एनएसई का ट्रेडिंग समय क्या है? एनएसई का सामान्य ट्रेडिंग समय सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।