IND vs AUS : रोहित-कोहली का धमाका, टीम इंडिया की शानदार जीत

Read Time:  1 min
IND vs AUS
IND vs AUS
FONT SIZE
GET APP

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज़ में पहले दो मुकाबलों में हार झेलने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। (IND vs AUS) भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। हालांकि सीरीज़ 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के नाम रही।

टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (125 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों के साथ 121* रन) ने शानदार शतक जमाया, वहीं विराट कोहली (81 गेंदों में 7 चौकों के साथ 74* रन) ने नाबाद अर्धशतक लगाकर अपनी क्लास दिखा दी। दोनों ने साबित कर दिया कि वनडे क्रिकेट में अभी भी उनका जलवा बरकरार है।

Latest Hindi News : पीएम मोदी ने छठ को बताया सादगी और संयम का प्रतीक

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 46.4 ओवर में 236 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैट रेनशॉ (58 गेंदों में 56 रन), मिचेल मार्श (41) और मैथ्यू शॉर्ट (30) ने अहम पारियां खेलीं। भारत की ओर से हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 38.3 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर 237 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। कप्तान शुभमन गिल (24) एक बार फिर जल्दी आउट हो गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेज़लवुड ने एकमात्र विकेट लिया।

रोहित शर्मा को उनके धमाकेदार शतक के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से 5 मैचों की टी20 सीरीज़ शुरू होगी।

237 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को शानदार शुरुआत मिली। शुभमन गिल के आउट होने के बाद कोहली और रोहित ने पारी संभाली। रोहित ने 63 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि कोहली ने 56 गेंदों में फिफ्टी बनाई। दोनों ने मिलकर 168 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिलाई।

Read hindi news: hindi.vaartha.com

Epaper : https://epaper.vaartha.com/

Read also :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।