मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सत्र के करीब आधे मुकाबले पूरे हो चुके हैं। अब तक कुल 70 में से 36 मैच खेले जा चुके हैं, जिसके बाद प्लेऑफ की दौड़ और भी रोमांचक हो गई है।
पंजाब किंग्स सबसे आगे
पंजाब किंग्स की टीम इस सत्र में सबसे अधिक अंक लेकर शीर्ष पर चल रही है। टीम ने अब तक खेले गए 7 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkatta Night Riders) के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। कुल 13 अंकों के साथ पंजाब अंक तालिका में नंबर एक पर है और प्लेऑफ में जगह बनाने की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
तीन टीमों में कड़ी टक्कर
पंजाब के अलावा, शीर्ष चार में शामिल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स भी मजबूत स्थिति में हैं। राजस्थान और हैदराबाद ने 8-8 मैच खेले हैं, जबकि बेंगलुरु ने 7 मुकाबले खेले हैं। इन तीनों टीमों के 10-10 अंक हैं, जिससे बाकी तीन प्लेऑफ स्थानों के लिए इनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।
कुछ टीमों के लिए मुश्किल राह
चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस के लिए प्लेऑफ में पहुंचना अब चुनौतीपूर्ण हो गया है। इन तीनों टीमों के 7-7 मैचों के बाद 6-6 अंक हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आमतौर पर 16 अंकों की जरूरत होती है, ऐसे में इन्हें बचे हुए मुकाबलों में से कम से कम 5 जीत हासिल करनी होंगी, जो मुश्किल नजर आ रहा है।
अन्य पढ़े: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित और आकर्षक निवेश
बाहर होने की कगार पर टीमें
मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति और भी खराब है। मुंबई और लखनऊ के 7 मैचों में 4-4 अंक हैं, जबकि कोलकाता ने केवल एक जीत दर्ज की है। इन टीमों के लिए वापसी की उम्मीद अब बेहद कम दिखाई दे रही है।
Read More :