Who is Saiteja Mukkamalla : IND vs USA अमेरिकी टीम में भारतीय मूल का सितारा!

Read Time:  1 min
Who is Saiteja Mukkamalla
Who is Saiteja Mukkamalla
FONT SIZE
GET APP

Who is Saiteja Mukkamalla : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में अमेरिकी टीम के एक खिलाड़ी ने सबका ध्यान खींचा है। आंध्र प्रदेश मूल के युवा बल्लेबाज साईतेजा मुक्कामल्ला अमेरिका की ओर से खेलते हुए भारतीय दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

आंध्र से अमेरिका तक का प्रेरणादायक सफर

2004 में न्यू जर्सी में जन्मे साईतेजा के पिता नागेश्वर रेड्डी आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून रखने वाले साईतेजा ने 2011 विश्व कप में भारत की जीत देखने के बाद क्रिकेटर बनने का सपना देखा। बेटे की प्रतिभा को पहचानते हुए उनके पिता ने 2018 में अमेरिका की नौकरी छोड़कर हैदराबाद में बसने का बड़ा फैसला लिया। यहीं वीवीएस लक्ष्मण क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ने साईतेजा के करियर को नई दिशा दी।

अन्य पढ़े: Shilong- कोयला खदान में भीषण विस्फोट, अब तक18 मजदूरों की मौत, कई अब भी मलबे में फंसे

आंकड़े खुद बयां करते हैं काबिलियत

साईतेजा मुक्कामल्ला सिर्फ विदेशी कोटे से टीम में नहीं आए, (Who is Saiteja Mukkamalla) बल्कि अपने प्रदर्शन से जगह बनाई है। टी20 क्रिकेट में 18 पारियों में 63 से ज्यादा औसत और 150 से ऊपर स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 900 से अधिक रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं। 2024 में कनाडा के खिलाफ अपने पहले ही टी20 मैच में अर्धशतक जड़कर वे प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने दो शतक लगाए हैं और कम उम्र में अमेरिका के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने।

जीत का इरादा

साईतेजा का कहना है कि अमेरिकी टीम सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है। वॉर्मअप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़कर उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाई। अब भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।