DCP: डीसीपी का केंद्रीय पीस कमेटी के साथ बैठक में, धार्मिक सद्भाव पर ज़ोर

Read Time:  1 min
डीसीपी
डीसीपी
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। पुराने शहर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण (Peaceful) तरीके से मनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चारमीनार ज़ोन (Charminar zone) के डीसीपी खरे किरण, एक कन्वेंशन में केंद्रीय पीस कमेटी के सदस्यों के साथ समन्वय बैठक की।

यातायात प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

बैठक में त्योहारों की तैयारियों, सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से रमजान के दौरान धार्मिक गतिविधियों के शांतिपूर्ण संचालन पर ध्यान केंद्रित किया गया। डीसीपी ने कहा कि समुदाय के नेताओं और पुलिस विभाग के बीच सक्रिय सहयोग एक सुरक्षित और भाईचारे वाले माहौल के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी पक्षकारों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में केंद्रीय पीस कमेटी के सदस्यों ने विभाग को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

पीस कमेटी के सदस्यों ने और कई अफसर बैठक में शामिल रहे

बैठक में अतिरिक्त डीसीपी चारमीनार ज़ोन एमए माजिद, ऑल ज़ोन के जनरल सेक्रेटरी श्रीकिशन शर्मा, चारमीनार ज़ोन के अध्यक्ष के.ए. मोइज़, जनरल सेक्रेटरी डॉ. ज़ैन, संरक्षक हाफ़िज़ मुज़फ्फ़र हुसैन, कोषाध्यक्ष नरसिंग गौड़ सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। डीसीपी ने आगामी त्योहारों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कड़ी निगरानी और सक्रिय पुलिस पेट्रोलिंग पर भी जोर दिया।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।