हैदराबाद । तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी. शिवधर रेड्डी ने कहा है कि जीवन की सुरक्षा, गति से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से राज्य सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident) को कम करने के लिए शुरू किए गए (Arrive, Alive) राइव, अलाइव’ अभियान को एक जन आंदोलन के रूप में विकसित करने का आह्वान किया।
सड़क दुर्घटनाएं आज एक गंभीर सामाजिक समस्या
डीजीपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी हैं और इनसे जुड़ी जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले ‘अराइव… अलाइव’ कार्यक्रम में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों की संख्या को काफी हद तक कम करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त उपाय अपनाने तथा यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

रामगुंडम पुलिस आयुक्तालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि ‘जीवन गति से अधिक महत्वपूर्ण है’ इस संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाना आवश्यक है और इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने ये निर्देश रविवार को रामगुंडम पुलिस आयुक्तालय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान दिए। इस अवसर पर उन्होंने सशस्त्र पुलिस कर्मियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर का उद्घाटन भी किया।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :