Hyderabad : एससीआर को टिकट जांच में 223.60 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व

Read Time:  1 min
एससीआर
एससीआर
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर ) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में टिकट जांच के माध्यम से 223.60 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह किसी भी वित्तीय वर्ष (Financial Year) में जोन द्वारा प्राप्त किया गया अब तक का सर्वाधिक राजस्व है। रेलवे बोर्ड (Railway Board)द्वारा निर्धारित 221.08 करोड़ रुपये के लक्ष्य को दक्षिण मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष समाप्त होने से 14 दिन पूर्व ही हासिल कर लिया।

एक ही दिन में 1.85 करोड़ रुपये का टिकट जांच राजस्व अर्जित

इससे पहले वर्ष 2023-24 में 220.81 करोड़ रुपये का राजस्व सर्वोच्च था। एससीआर को यह आय बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा तथा बिना बुक किए गए सामान के मामलों में की गई कार्रवाई से प्राप्त हुई। इस दौरान 18 अक्टूबर 2025 को एक ही दिन में 1.85 करोड़ रुपये का टिकट जांच राजस्व अर्जित कर एक और रिकॉर्ड बनाया गया। रेलवे में टिकट जांच व्यवस्था बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह न केवल ऐसे मामलों पर अंकुश लगाती है, बल्कि यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक भी करती है।

ईमानदार यात्रियों का विश्वास मजबूत

इससे टिकट बिक्री में भी वृद्धि होती है और ईमानदार यात्रियों का विश्वास मजबूत होता है। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और टिकट बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए रेलवे ने कई डिजिटल पहल भी शुरू की हैं। इनमें रेल वन ऐप, बुकिंग काउंटरों के पास एटीवीएम मशीनें तथा स्टेशनों पर क्यूआर कोड की सुविधा शामिल है। इन पहलों और टिकट जांच स्टाफ के सतत प्रयासों से यात्री राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि पर वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टिकट जांच प्रणाली अनियमित यात्रा को रोकने के साथ-साथ ईमानदार यात्रियों में विश्वास बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।