Minimum Support Price : बारिश से भीगे धान पर भी मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य – उत्तम

Read Time:  1 min
न्यूनतम समर्थन मूल्य
न्यूनतम समर्थन मूल्य
FONT SIZE
GET APP

Minimum Support Price : हैदराबाद। नागरिक आपूर्ति एवं सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी (N. Uttam Kumar Reddy) ने कहा कि बेमौसम बारिश के बावजूद सरकार धान खरीद प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के जारी रखेगी और बारिश से भीगे धान पर भी निर्धारित मानकों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) दिया जाएगा। कहा कि राज्य सरकार देश के सबसे बड़े धान खरीद अभियानों में से एक चला रही है। अब तक लगभग 58 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है और 17 से 18 लाख मीट्रिक टन धान और खरीदे जाने की संभावना है। मंत्री ने गुरुवार को पेद्दापल्ली, यादाद्री भुवनगिरि और वारंगल जिलों में धान खरीद केंद्रों तथा गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, डी. श्रीधर बाबू, अदलुरी लक्ष्मण और नागरिक आपूर्ति आयुक्त स्टीफन रविंद्र भी मौजूद रहे।

सरकार धान खरीद प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के रखेगी जारी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार किसान हितैषी है और खरीद केंद्रों पर आने वाले हर दाने की खरीद सुनिश्चित करेगी। मंत्री के अनुसार सरकार अब तक करीब 11 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा कर चुकी है और अधिकांश मामलों में 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले धान के उठाव और परिवहन कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने लोरी, ट्रक, डीसीएम और ट्रैक्टर समेत सभी उपलब्ध वाहनों को अगले चार-पांच दिनों तक धान परिवहन में लगाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :

न्यूनतम समर्थन मूल्य

2025-26 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है?

केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। यह मूल्य किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्धारित किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें बढ़ोतरी की गई थी ताकि किसानों को उत्पादन लागत का बेहतर लाभ मिल सके। सरकारी खरीद केंद्रों पर पंजीकरण कराने वाले किसानों से इसी निर्धारित दर पर गेहूं खरीदा जाता है।

धान का समर्थन मूल्य क्या है?

वर्ष 2025-26 के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का मूल्य 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। सरकार ने किसानों को बेहतर लाभ देने के लिए पिछले सीजन की तुलना में इसमें वृद्धि की है। सरकारी मंडियों और खरीद केंद्रों पर किसानों से इसी दर पर धान खरीदा जाता है। खरीद का लाभ लेने के लिए किसान पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज जरूरी होते हैं। (Food & Public Distribution)

2026-27 के लिए एमएसपी क्या है?

रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से इसमें लगभग 160 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके साथ अन्य रबी फसलों जैसे चना, जौ और सरसों के समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की गई है। यह फैसला केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया था। (Food & Public Distribution)

उत्तर प्रदेश में गेहूं का आज का बाजार भाव क्या है?

राज्य की अलग-अलग मंडियों में गेहूं का बाजार भाव गुणवत्ता, मांग और स्थानीय आवक के अनुसार बदलता रहता है। सामान्य तौर पर कई मंडियों में गेहूं का भाव लगभग 2,400 रुपये से 2,700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच देखा जा रहा है। सरकारी खरीद केंद्रों पर समर्थन मूल्य के अनुसार खरीद की जाती है, जबकि निजी व्यापारियों के भाव अलग हो सकते हैं। सटीक और ताजा जानकारी के लिए स्थानीय मंडी समिति या कृषि बाजार पोर्टल की जानकारी देखी जाती है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।