News Hindi : धन कई गुना करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरफ्तार

Read Time:  1 min
ठगी करने वाले
ठगी करने वाले
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद : धन को कई गुना करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested ) किया है। बीते 21 अक्टूबर को गंडीमैसम्मा एक्स रोड, महावीर कॉम्प्लेक्स में हुई घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों की तलाश के लिए तुरंत अपराध दल (Crime Squad) और सीसीएस, मेडचल को तैनात किया गया।

आरोपियों को बीती शाम को गिरफ्तार किया गया : डीसीपी

डीसीपी मेडचल जोन एन. कोटि रेड्डी, ने बताया कि ठगी करने वाले आरोपियों की तलाश करते हुए 26 अक्टूबर को शाम के समय गंडीमैसम्मा में आरोपी मोहम्मद इरफान, गुगोलोथ रविंदर, कविरा साईं बाबा और ठाकुर मनोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों में कुछ का पुराना इतिहास रहा है। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने शुरुआत में निर्दोष व्यक्ति को निशाना बनाया और उसे विश्वास दिलाया कि अगर वह बारिश पूजा करेगा। इस दौरान पूजा में रखी धनराशि पूजा पूरी होने के बाद कई गुना बढ़ जाएगी।

प्रसाद के रूप में मिठाई और दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर कर देते थे बेहोश

बारिश पूजा के बाद, आरोपी उसे प्रसाद के रूप में मिठाई और बादाम के दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर देते हैं। प्रसाद खाने के बाद, जब व्यक्ति बेहोश हो जाता है, तो आरोपी उक्त राशि लेकर भाग जाते हैं। मोहम्मद इरफान से 8,50,000 रुपये नकद, देशी हथियार और चाकू बरामद किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी चौधरी शंकर रेड्डी सहायक. पुलिस आयुक्त, मेडचल डिवीजन के पर्यवेक्षण में पी.सतीश, इंस्पेक्टर पीएस डंडीगल, के एम.बालरेड्डी डीआई, पी. किरण डीआई मेडचल, पी. डाली नायडू सीसीएस इंस्पेक्टर, मेडचल , एसआईपी डीएन ईश्वर , क्राइम स्टाफ एचसी ई. वेंकटैया, पीसी जे. रजनीकांत, पीसी बी.बाल रेड्डी, एचजी लचैया द्वारा की गई।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़े :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।