Congress : युवजन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जक्किड़ी शिव चरण रेड्डी गिरफ्तार

Read Time:  1 min
युवजन कांग्रेस
युवजन कांग्रेस
FONT SIZE
GET APP

विधायक सुधीर रेड्डी और समर्थक टेस्ट रोकने पहुंचे

हैदराबाद। युवजन कांग्रेस (Youth Congress) के राज्य नेतृत्व के आह्वान पर एलबी नगर में अंबेडकर प्रतिमा के पास ड्रग्स टेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। कांग्रेस और बीआरएस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने स्थिति को काबू करते हुए युवक कांग्रेस व बीआरएस कुछ के नेताओं को हिरासत में ले लिया। हलांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। इस दौरान युवका कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जक्किड़ी शिव चरण रेड्डी ने कहा कि मैं और मेरा परिवार ड्रग्स टेस्ट के लिए पहुंचे, लेकिन एलबी नगर के विधायक सुधीर रेड्डी (Sudhir Reddy) अपने समर्थकों के साथ आए और टेस्ट कराने से रोके। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस नेता अपनी ईमानदारी साबित किए बिना विवाद खड़ा कर रहे हैं।

युवजन कांग्रेस

एलबी नगर में ड्रग्स टेस्ट और व्हाइट चैलेंज का आयोजन

जक्किड़ी शिव चरण रेड्डी ने सवाल उठाया कि कांग्रेस पार्टी के नेता शांति से टेस्ट दे रहे हैं, तो विवाद क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक सुधीर रेड्डी और उनके समर्थक ड्रग्स टेस्ट कर व्हाइट चैलेंज को स्वीकार करें। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना को ड्रग्स मुक्त राज्य बनाने के लिए विशेष टीम बनाई जानी चाहिए। युवजन कांग्रेस हर कदम पर बीआरएस नेताओं के ड्रग्स बढ़ावा देने के प्रयासों का विरोध करेगी। कार्यक्रम में टीपीसी सदस्य जक्किड़ी प्रभाकर रेड्डी, पूर्व कॉरपोरेटर दर्पेली राजशेखर रेड्डी, युवजन कांग्रेस राज्य प्रधान सचिव गुर्रम श्याम चरण रेड्डी, यराल राम रेड्डी, मार्केट कमिटी डायरेक्टर पन्नाल जयपाल रेड्डी, बुड्ड सत्यनारायण अशोक गौड़, डिविजन अध्यक्ष चेन्नगोनी रविंदर गौड़ और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, महिला सदस्य मणुलु और बड़ी संख्या में युवजन कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हैदराबाद में मुस्लिम आबादी कितनी है?

कुल जनसंख्या का लगभग 40% हिस्सा मुस्लिम समुदाय से जुड़ा माना जाता है, हालांकि विभिन्न आंकड़ों में थोड़ा अंतर देखा जा सकता है। पुराने शहर के क्षेत्रों में इनकी आबादी अधिक केंद्रित है। यहां की सामाजिक संरचना मिश्रित है, जहां विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के लोग साथ रहते हैं। यही कारण है कि यह शहर अपनी गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांस्कृतिक समरसता के लिए देशभर में पहचान रखता है।

हैदराबाद किस राज्य में है?

Hyderabad दक्षिण भारत का एक प्रमुख महानगर है, जो Telangana की राजधानी के रूप में जाना जाता है। वर्ष 2014 में राज्य के गठन के बाद यह शहर तेलंगाना का प्रशासनिक केंद्र बन गया। आईटी उद्योग, ऐतिहासिक स्थलों और आधुनिक विकास के कारण यह देश के प्रमुख शहरों में शामिल है।

Hyderabad का मुख्य भोजन क्या है?

यहां का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन Hyderabadi Biryani है, जो अपनी खुशबू और खास मसालों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा हलीम, मिर्ची का सालन और डबल का मीठा भी काफी लोकप्रिय हैं। इन व्यंजनों में मुगलई और दक्षिण भारतीय स्वाद का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है, जो इस शहर की खानपान संस्कृति को खास बनाता है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।