सतत प्रयासों से हीटवेव से ग्रीनवेव की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार हम एक दिन में प्रदेश की कुल जनसंख्या से भी अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर आधारित इस वृक्षारोपण (Plantation) महाअभियान में हमारा सामूहिक प्रयास प्रदेश को हीटवेव से ग्रीनवेव (Greenwave) की ओर ले जा रहा है।
वन महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक की
उत्तर प्रदेश में आगामी जुलाई माह में आयोजित होने जा रहे वन महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अभियान को प्रदेशव्यापी जनांदोलन का रूप दिया जाए।
2017 से 2024 के बीच 204.92 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जा चुके
वृक्षारोपण महाभियान- 2025 का लोगो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2024 के बीच प्रदेश में 204.92 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं और भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार 2017 से 2023 के बीच उत्तर प्रदेश के हरित आवरण में ऐतिहासिक रूप से तीन लाख एकड़ की वृद्धि दर्ज की गई है, जो व्यापक जनसहभागिता से ही संभव हुआ है।
प्रत्येक नवजात शिशु को “ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट” प्रदान किया जाए
मुख्यमंत्री ने इस वर्ष वन महोत्सव में एक अभिनव पहल की घोषणा करते हुए कहा कि वन महोत्सव की अवधि में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु को “ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट” प्रदान किया जाए, साथ ही शिशु के अभिभावकों को एक पौधा भी भेंट किया जाए। यह प्रयास पर्यावरणीय चेतना को व्यक्तिगत जीवन से जोड़ने का अभिनव प्रयोग होगा, जिसमें पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी उसी भावना से निभाई जाएगी जैसी किसी नवजात की। उन्होंने निर्देश दिया कि इस पहल को अभियान का भावनात्मक आधार बनाया जाए और इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए।
- PM Modi- 24 घंटे में दूसरी बार पीएम मोदी की अपील, कहा- सोना खरीदने से बचें और तेल की खपत घटाएं
- Canada Alberta : क्या टूट जाएगा कनाडा, अल्बर्टा में अलग देश की मांग
- IPS Riti Raj : बंडी भगीरथ केस की जांच कर रहीं डीसीपी ऋतिराज कौन?
- POCSO Act India : पॉक्सो मामले में बेल क्यों मुश्किल होती है, जानिए
- Telangana Political : बंडी संजय ने गलती की, मंत्री पोन्नम का बड़ा बयान