తెలుగు | Epaper

Health- एंकल मूवमेंट से टखनों की लचीलापन और मजबूती बढ़ती है

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Health- एंकल मूवमेंट से टखनों की लचीलापन और मजबूती बढ़ती है

नई दिल्ली । घंटों तक कुर्सी पर एक ही पोस्चर में बैठे रहने और अनियमित दिनचर्या के कारण पीठ, कमर, कंधों और पैरों में जकड़न व दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हेल्थ एक्सपर्ट (Health Experts) के अनुसार, नियमित रूप से छोटी-छोटी एक्सरसाइज करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और रक्त संचार बेहतर होता है।

आसान और असरदार एक्सरसाइज : एंकल मूवमेंट

ऐसी ही एक आसान और प्रभावी एक्सरसाइज टखनों की मूवमेंट यानी एंकल मूवमेंट है, जिसे मिनिस्ट्री ऑफ आयुष द्वारा भी सुझाया गया है। इस सरल अभ्यास को मात्र तीन से पांच मिनट में किया जा सकता है और इसे घर या ऑफिस में बैठकर भी आसानी से किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार टखनों की हल्की गतिविधियां पैरों में रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करती हैं और जोड़ों की अकड़न को कम करती हैं। लंबे समय तक बैठे या खड़े रहने वाले लोगों के लिए यह एक्सरसाइज (Exercise) विशेष रूप से फायदेमंद मानी जाती है।

लचीलापन और संतुलन में सुधार

नियमित रूप से एंकल मूवमेंट (Ankle Movement) करने से टखनों की लचीलापन बढ़ती है और पैरों के जोड़ों की कार्यक्षमता बेहतर होती है। इससे पूरे शरीर का संतुलन भी सुधरता है और चलने-फिरने में आसानी होती है।

ऐसे करें एंकल मूवमेंट

इस व्यायाम को करना बेहद सरल है। इसके लिए सबसे पहले दोनों पैरों को साथ रखकर सीधे खड़े हो जाएं और शरीर को संतुलित रखें। हाथों को कमर पर या शरीर के दोनों ओर रखा जा सकता है। इसके बाद दाएं पैर को थोड़ा आगे की ओर उठाएं और जमीन से लगभग नौ इंच ऊपर रखें। फिर पैर को धीरे-धीरे ऊपर और नीचे की दिशा में हिलाएं, जिसे पॉइंट और फ्लेक्स मूवमेंट कहा जाता है। इसके बाद पैर को दाएं और बाएं दिशा में घुमाएं और फिर गोल-गोल घुमाने की प्रक्रिया करें। यह मूवमेंट पहले क्लॉकवाइज और फिर एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में पांच से दस बार दोहराई जा सकती है।

अभ्यास करते समय रखें ध्यान

अभ्यास करते समय गति को धीमी और नियंत्रित रखना जरूरी है ताकि टखनों पर अनावश्यक दबाव न पड़े। यह पूरा अभ्यास कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता है और इसे सुबह उठने के बाद या दिन में किसी भी समय किया जा सकता है। अगर शुरुआत में संतुलन बनाए रखने में कठिनाई हो तो दीवार या कुर्सी का सहारा लिया जा सकता है।

अन्य पढ़े: चेल्सी पर ₹92 करोड़ का भारी जुर्माना और ट्रांसफर बैन

नियमित अभ्यास के फायदे

नियमित अभ्यास से टखनों और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार बेहतर होने से पैरों की थकान तथा सूजन भी कम हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस प्रकार के सरल व्यायाम शरीर की समग्र कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। टखनों की लचीलापन बढ़ने से घुटनों और कूल्हों पर दबाव कम पड़ता है, जिससे चलने-फिरने में आराम मिलता है।

Read More :

जितेश ने पंजाब किंग्स को कहा धन्यवाद

जितेश ने पंजाब किंग्स को कहा धन्यवाद

एयर डिफेंस में भारत की बड़ी उपलब्धि

एयर डिफेंस में भारत की बड़ी उपलब्धि

UP- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा, संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

UP- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा, संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

IRAN- ईरान-इजरायल तनाव पर 12 देशों की चिंता, युद्ध रोकने की मांग

IRAN- ईरान-इजरायल तनाव पर 12 देशों की चिंता, युद्ध रोकने की मांग

Bihar- छपरा कांड का खुलासा, जहरीली शराब से हुई थी 5 मौतें, 6 आरोपी गिरफ्तार

Bihar- छपरा कांड का खुलासा, जहरीली शराब से हुई थी 5 मौतें, 6 आरोपी गिरफ्तार

Bihar- निशांत ने पिता नीतीश कुमार को दिया फूलों का गुलदस्ता, मुस्कुराते दिखे दोनों

Bihar- निशांत ने पिता नीतीश कुमार को दिया फूलों का गुलदस्ता, मुस्कुराते दिखे दोनों

North Korea-उत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन, किम जोंग उन ने मल्टी-रॉकेट टेस्ट का किया निरीक्षण

North Korea-उत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन, किम जोंग उन ने मल्टी-रॉकेट टेस्ट का किया निरीक्षण

Bihar- सारण में संदिग्ध हालात में 5 की मौत, जहरीली शराब की आशंका से हड़कंप

Bihar- सारण में संदिग्ध हालात में 5 की मौत, जहरीली शराब की आशंका से हड़कंप

National- कतर से भारतीयों की सुरक्षित वापसी शुरू, दो और उड़ानें आएंगी भारत

National- कतर से भारतीयों की सुरक्षित वापसी शुरू, दो और उड़ानें आएंगी भारत

ट्रंप का ट्रेड वॉर जांच शुरू, भारत पर असर?

ट्रंप का ट्रेड वॉर जांच शुरू, भारत पर असर?

टेलीग्राम पर केंद्र की सख्ती, 3,142 पाइरेसी चैनल हटाने का आदेश

टेलीग्राम पर केंद्र की सख्ती, 3,142 पाइरेसी चैनल हटाने का आदेश

सगाई नहीं हुई- बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सफाई

सगाई नहीं हुई- बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सफाई

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870