Karnataka Politics : CM सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा

Read Time:  1 min
Karnataka Politics
Karnataka Politics
FONT SIZE
GET APP

Karnataka Politics : कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने वाला है। कल सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। सिद्धारमैया ने कल राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। अब डीके शिवकुमार का CM बनना तय है। डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए सीएम के तौर पर 30 मई को शपथ लेंगे। इससे पहले मंगलवार को दिनभर कांग्रेस आलाकमान के साथ कर्नाटक के नेताओं की बैठक हुई है। सूत्रों के अनुसार, मीटिंग में सिद्धारमैया को इस्तीफा देने को कहा गया। खबर ये भी सामने आई है कि राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान सिद्धारमैया से उनकी राय नहीं पूछी गई थी। 

Karnataka Politics : कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही सिद्धारमैया (Siddaramaiah) और डीके शिवकुमार के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं। पार्टी के अंदर यह दावा भी किया जाता रहा है कि ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर सहमति बनी थी, हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने कभी सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की।

हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं के बयान और दिल्ली में हुई बैठकों ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को और हवा दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस आगामी चुनावों और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला ले सकती है।

सिद्धारमैया के इस्तीफे की चर्चा के बीच डीके शिवकुमार की दावेदारी मजबूत

डीके शिवकुमार लंबे समय से कर्नाटक कांग्रेस के मजबूत चेहरे माने जाते हैं। संगठन पर उनकी पकड़ और चुनावी रणनीति में उनकी भूमिका को देखते हुए समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं सिद्धारमैया समर्थक चाहते हैं कि मौजूदा नेतृत्व ही जारी रहे।

अगर कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन होता है तो इसका असर राज्य की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल कांग्रेस हाईकमान की ओर से किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

Karnataka Politics : डिप्टी CM पद की दौड़ में कौन-कौन शामिल? 

वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस की ओर से 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, ये 3 डिप्टी सीएम अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग से बनाए जा सकते हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा जो लोग संभावित उपमुख्यमंत्रियों की दौड़ में शामिल हैं, उनमें दलित कोटा से परमेश्वर/प्रियांक खरगे, अन्य पिछड़ा वर्ग से यतीन्द्र और लिंगायत से एमबी पाटिल/ईश्वर खंड्रे और अल्पसंख्यक से केजे जॉर्ज/यूटी खादर/ज़मीर का नाम शामिल है।

अन्य पढ़े: TMC MLA Dilip Mondal Arrested : फरार विधायक को पुरी से STF ने दबोचा

राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं सिद्धारमैया

सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया को कांग्रेस की तरफ से स्टेप डाउन करने के लिए कहा गया था। उनको कहा गया था कि वो भी सोच लें और के सी वेणुगोपाल को बता दें। ऐसे में कल सिद्धारमैया इस्तीफा देंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्धारमैया राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं।

बता दें कि मंगलवार को पांचवें फ्लोर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कमरे में बैठक हुई थी। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार शामिल हुए थे।

कर्नाटक के मंत्री बोसराजू ने क्या बताया?

कर्नाटक के लघु सिंचाई मंत्री  एन. एस. बोसराजू ने कहा, जो भी होगा जैसा भी होगा हाईकमान तय करेगा। DK शिवकुमार CM बनेंगे या कैबिनेट में फेरबदल होगा, सबकुछ वहीं से तय होगा। कल सब पता चल जाएगा, मुहूर्त फिक्स हुआ है कि नहीं वो मैं नहीं बता सकता।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।