తెలుగు | Epaper

UP: राष्ट्रहित और जनहित में लिया गया निर्णय है हमारी संस्कृति: सीएम योगी

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
UP: राष्ट्रहित और जनहित में लिया गया निर्णय है हमारी संस्कृति: सीएम योगी

लखनऊ : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि राष्ट्रहित (National interest) और जनहित में लिया गया निर्णय ही हमारी संस्कृति है । इसी कड़ी में अगर एक व्यक्ति निर्णय लेता है। उसका निर्णय व्यापक जनहित और राष्ट्रहित में है, तो उसका निर्णय संस्कृति है। इसी संस्कृति का एक बेहतरीन उदाहरण डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान है। संस्थान ने महज 19 वर्षों में 20 बेड से बढ़कर 1,375 बेड का विस्तार किया है।

298 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस समारोह के दौरान 298 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और व्यक्ति की गति काल की गति है। हमें काल की गति से दो कदम आगे चलने के लिए तैयार रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति, समाज या देश काल की गति को पहचान नहीं पाता है, वह काल की चपेट में स्वयं आ जाता है क्योंकि काल की गति तो वही है, जिसके बारे में डॉ. श्याम नारायण पांडेय ने कहा था कि ये महाकाल का आसन है, इस पर किसी का शासन नहीं होता है। यदि कोई यह मन में बैठा ले कि मैं समय की गति को अवरुद्ध कर दूंगा, तो यह उसकी गलतफहमी होगी

यूपी ने कोरोना महामारी को मात देने का मॉडल प्रस्तुत किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोहिया संस्थान एक ऐसे स्थान पर स्थित है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश का मुहाना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश का हर पेशेंट सबसे पहले आरएमएल में आता है। इसके बाद केजीएमयू या एसजीपीजीआई की तरफ जाता है। उन्होंने कहा कि सबसे घनी आबादी पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, नेपाल की है। ऐसे में यहां से लोग सबसे पहले आरएमएल की ओर अपना रूख करते हैं। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा में हुए सुधारों की दिशा में तीन प्रमुख संस्थानों का योगदान अत्यधिक सराहनीय रहा है। इन संस्थानों ने सम और विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा के नए मानक स्थापित किए हैं।

यह सुधार खासतौर पर कोरोना महामारी के दौरान देखे गए, जब उत्तर प्रदेश को पहली बार ऐसी महामारी का सामना करना पड़ा। कोरोना के प्रारंभिक दिनों में उत्तर प्रदेश में कोविड की जांच की कोई सुविधा नहीं थी। जब पहला मरीज आगरा और नोएडा से आया, तो उनके सैंपल दिल्ली के प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स और सफदरजंग में भेजे गए थे। धीरे-धीरे प्रदेश में जांच की सुविधाएं विकसित की गईं और टेस्टिंग प्रक्रिया में सुधार हुआ।

क्या आरएमएल हॉस्पिटल में इलाज फ्री है?

जी हाँ, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML Hospital, Delhi) में अधिकतर चिकित्सा सेवाएँ निःशुल्क (Free) प्रदान की जाती हैं, खासकर ओपीडी (OPD), इमरजेंसी, सामान्य वार्ड और जाँच सेवाएं।
हालाँकि, कुछ विशेष जांच, निजी वार्ड या विशिष्ट सेवाओं पर थोड़ा शुल्क लिया जा सकता है।

राम मनोहर लोहिया में एमबीबीएस की फीस कितनी है?

आप डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ (Dr. RML Institute of Medical Sciences) की बात कर रहे हैं, तो यहाँ एमबीबीएस (MBBS) कोर्स की फीस लगभग:

  • पहले वर्ष: ₹50,000 – ₹1,00,000 (लगभग)
  • पूरे कोर्स की अनुमानित फीस: ₹2.5 लाख – ₹5 लाख (सरकारी कोटा के तहत)

राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल कहाँ स्थित है?

भारत में दो प्रमुख “राम मनोहर लोहिया” अस्पताल हैं:

  • 1. डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली:
    स्थान: बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली
  • 2. डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ:
    स्थान: वीआईपी रोड, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें :

Kolkata : दो डॉक्टरों की रहस्यमयी प्रेम कहानी का दुखद अंत

Kolkata : दो डॉक्टरों की रहस्यमयी प्रेम कहानी का दुखद अंत

Rajasthan : जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, रिंग रोड से नीचे गिरी बेकाबू कार

Rajasthan : जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, रिंग रोड से नीचे गिरी बेकाबू कार

National : भारत-पाक मैच पर ओवैसी का हमला

National : भारत-पाक मैच पर ओवैसी का हमला

UP : जनता चाहती बदलाव, वोट से ही होगा सत्ता परिवर्तन : अखिलेश

UP : जनता चाहती बदलाव, वोट से ही होगा सत्ता परिवर्तन : अखिलेश

UP: सपा नेता ने लगाया आरोप, रामभद्राचार्य ने किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान

UP: सपा नेता ने लगाया आरोप, रामभद्राचार्य ने किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अपमान

UP: सेवा पर्व को ‘स्वच्छ उत्सव’ के रूप में भी मनाएगा वन विभाग,  पौधारोपण की तैयारी

UP: सेवा पर्व को ‘स्वच्छ उत्सव’ के रूप में भी मनाएगा वन विभाग, पौधारोपण की तैयारी

WB : ममता ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, छठ महापर्व पर छुट्टी का ऐलान

WB : ममता ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, छठ महापर्व पर छुट्टी का ऐलान

ASSAM : दर्रांग में बोले पीएम मोदी– ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरी तरह सफल रहा

ASSAM : दर्रांग में बोले पीएम मोदी– ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरी तरह सफल रहा

Gujrat : भरूच की फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

Gujrat : भरूच की फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

National : गडकरी बोले – बेटे का कारोबार अलग, कमाई से नहीं वास्ता

National : गडकरी बोले – बेटे का कारोबार अलग, कमाई से नहीं वास्ता

National : सभी विधानमंडल चर्चा की गुणवत्ता सुनिश्चित करें : ओम बिरला

National : सभी विधानमंडल चर्चा की गुणवत्ता सुनिश्चित करें : ओम बिरला

National : नेपाल से दुनिया तक, छात्रों के आंदोलनों ने हिलाई सत्ता

National : नेपाल से दुनिया तक, छात्रों के आंदोलनों ने हिलाई सत्ता

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870