Weather : उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, MP में नर्मदा उफान पर

Read Time:  1 min
उत्तराखंड
उत्तराखंड
FONT SIZE
GET APP

उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है। मंगलवार को चमोली जिले के नंदप्रयाग घाट के पास मुख गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। (SDRF) ने बताया कि जनहानि की सूचना नहीं है। सर्च जारी है। अगले चार दिन राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है।मध्य प्रदेश में मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया जिले बाढ़ की चपेट में हैं। नर्मदा और दूसरी नदियां उफान पर हैं। छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए, दमोह में सतधरू-साजली बांध के 3-3 गेट खोले घए। जबलपुर में बरगी डैम के 17 गेट खोले गए।

वाराणसी में 20 से ज्यादा घाट नदी में डूबे हैं

(UP) में वाराणसी में गंगा का जलस्तर 62.58 मीटर पहुंचा है। वॉर्निंग लेवल 70.26 है। 20 से ज्यादा घाट नदी में डूबे हैं। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान बदला गया है। असी घाट पर भी आरती स्थल पर गंगा का पानी पहुंचा है। राजस्थान में मानसून इस साल जमकर मेहरबान है। अब तक सामान्य से करीब 121 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। सामान्य रूप से एवरेज 84mm बारिश होनी चाहिए थी, 186mm दर्ज की गई है। बुधवार को भी मौसम विभाग ने 25 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है।

बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है

बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश में अगले दो से 3 दिनों तक बारिश (Rain)की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री को बढ़ोतरी होगी। उमस भरी गर्मी से परेशानी बढ़ सकती।

हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश भी हो सकती है। पटना समेत बाकी के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी।

इस बार मौसम विभाग ने ज्यादा बारिश की संभावना जताई है, हालांकि, जून के आंकड़े देखे तो अब तक 42 फीसदी कम बारिश हुई है

Read more : Bharat Bandh: 9 जुलाई ‘भारत बंद’ का आह्वान

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।