Weather : मुंबई में मूसलाधार बारिश से हाहाकार जनजीवन अस्त-व्यस्त

Read Time:  1 min
बारिश
बारिश
FONT SIZE
GET APP

मुंबई। मुंबई में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। आम नागरिकों के साथ-साथ फिल्मी हस्तियां भी इससे अछूती नहीं रहीं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Bollywood Actor Amitabh Bachhan) के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ और उनके पुराने निवास ‘प्रतीक्षा’ तक पानी घुसने की खबर है। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल एक वीडियो में यह दावा किया गया कि बच्चन खुद वाइपर से पानी निकालते दिखाई दिए, हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

हाइलाइटस

  • 24 घंटे में 300 मिमी से ज्यादा बारिश
  • बच्चन के पुराने घर ‘प्रतीक्षा’ में भी पानी घुसा
  • स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर तीसरे दिन भी बंद
  • लोकल ट्रेनों की आवाजाही बाधित, 34 ट्रेनें रद्द
  • हवाई सेवाएं प्रभावित, 250 से अधिक उड़ानें कैंसिल/डिले

24 घंटे में मुंबई में करीब 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है

पिछले 24 घंटे में मुंबई में करीब 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारी बारिश का असर सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर रेल और हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। स्थानीय ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। अब तक 34 लोकल ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं, जबकि 250 से अधिक उड़ानें भी या तो कैंसिल हुई हैं या देरी से संचालित की जा रही हैं। लगातार तीसरे दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहे।

नगर निगम (बीएमसी) ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करें।

राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात

मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के अन्य जिलों में भी बारिश ने कहर ढाया है। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ की 18 टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। नांदेड़ जिले के मुखेड क्षेत्र में एसडीआरएफ की टीमों ने 293 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

भारी बारिश के कारण मोनो रेल सेवा भी प्रभावित

इस बीच मुंबई में भारी बारिश के कारण मोनो रेल सेवा भी प्रभावित हुई। चेंबूर और भक्ती पार्क स्टेशन के बीच अचानक एक मोनो रेल रुक गई, जिसमें 582 यात्री सवार थे। घंटों तक यात्री दहशत में फंसे रहे। फायर ब्रिगेड की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें से 23 यात्रियों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि दो लोगों को अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन खतरनाक तरीके से झुक गई थी और एसी बंद होने के कारण सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। बाहर लगातार बारिश और अंधेरा होने से दहशत का माहौल बन गया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं


मुंबई कितने किलोमीटर में फैली हुई है?

मुंबई शहर 603.4 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. यह क्षेत्र, जिसे बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा प्रशासित किया जाता है, मुंबई महानगर का हिस्सा है, जिसमें मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिले शामिल हैं. 

मुंबई में बाढ़ कब आई थी?

26/7″ यहाँ पुनर्निर्देशित होता है। तारीख के लिए, 26 जुलाई देखें। 2005 की महाराष्ट्र बाढ़ ने भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर के तट पर स्थित महानगर मुंबई के बड़े इलाकों सहित महाराष्ट्र राज्य के कई हिस्सों को प्रभावित किया, जिसमें लगभग 1,094 लोग मारे गए।

Read more : Greater Noida Metro : नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो विस्तार की योजना

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।