Yuzvendra Chahal : खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे युजवेंद्र चहल

Read Time:  1 min
Yuzvendra Chahal
Yuzvendra Chahal
FONT SIZE
GET APP

धनश्री से तलाक पर तोड़ी चुप्पी

भारतीय क्रिकेट (Cricket) टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अब निजी जीवन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पहली बार चहल ने पूर्व पत्नी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा से तलाक को लेकर मानसिक स्थिति को खुले तौर पर जाहिर किया। उन्होंने बताया कि ये एक ऐसा दौर था जहां वो खुद से हार चुके थे और खुद की जान लेने तक के ख्याल उन्हें लगातार सताने लगे थे

युजवेंद्र चहल ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी 

Yuzvendra Chahal: चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी और मार्च 2025 में दोनों का तलाक हो गया। इतने लंबे समय तक किसी भी तरह की नकारात्मक खबरों से खुद को दूर रखने के बावजूद, जब शादी टूटने की कगार पर पहुंची, तब भी दोनों ने सोशल मीडिया पर सामान्य कपल की तरह ही दिखना जारी रखा।

राज शमानी के साथ अब पॉडकास्ट में चहल ने अपने इसी दौर को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वो और धनश्री दोनों अपने-अपने करियर को लेकर संघर्ष कर रहे थे। उनका मानना है कि दो महत्वाकांक्षी लोग साथ रह सकते हैं, लेकिन उसके लिए समझ की जरूरत होती है, जो वक्त के साथ कम होती चली गई।

चहल ने निजी जिंदगी पर किया खुलासा

Yuzvendra Chahal इस बातचीत में बताया कि उन्होंने और धनश्री ने जानबूझकर अपने रिश्ते की परेशानियों को लोगों से छिपाया। वो नहीं चाहते थे कि उनकी निजी जिंदगी सार्वजनिक बहस का विषय बने। उन्होंने कहा, ‘हमने तय किया कि जब तक अंतिम फैसला नहीं हो जाता, तब तक हम एक सामान्य जोड़े की तरह दिखते रहेंगे। मैं हर बार हंसता था, पर अंदर से टूट चुका था।’ 

चहल को आते थे जान देने के ख्याल 

इस दौर में चहल को गहरा मानसिक तनाव झेलना पड़ा। उन्होंने बताया कि लगभग 40 दिनों तक वो सिर्फ 2 घंटे ही सो पाते थे और बाकी समय मानसिक उथल-पुथल से जूझते थे। चहल ने कहा,
‘कई बार लगता था कि इस सब से अच्छा है कि सब खत्म कर दूं। मैं खुद को खत्म करने की सोचने लगा था। लेकिन मेरे दोस्तों ने मुझे उस अंधेरे से बाहर निकाला।’

चहल पर लगा धोखा देने का आरोप

तलाक के प्रोसेस के बीच चहल पर कई तरह के आरोप लगे, खासकर धोखाधड़ी को लेकर। इस पर चहल ने कहा, ‘लोगों ने मुझे धोखेबाज कहा, जबकि मैंने कभी किसी का दिल नहीं तोड़ा। मेरी दो बहनें हैं और मैंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। सिर्फ इसलिए कि मेरा नाम किसी महिला के साथ जोड़ा गया, इसका मतलब यह नहीं कि मैं दोषी हूं।’

युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मुलाकात एक वर्चुअल डांस क्लास के जरिए हुई थी, जहां धनश्री ने चहल को डांस सिखाना शुरू किया। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन वक्त के साथ उनके बीच दूरियां बढ़ने लगीं। मार्च 2025 में दोनों ने तलाक ले लिया।

चहल और धनश्री का तलाक हो गया क्या?

20 मार्च को युजवेंद्र चहल से धनश्री का तलाक हुआ था. क्रिकेटर ने धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये एलिमनी में दिए हैं. तलाक और एलिमनी को लेकर धनश्री को सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ रही है. वहीं दूसरी तरफ चहल को जिंदगी में प्यार दोबारा मिल गया है.

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक का क्या कारण था?

विक्की लालवानी ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट में एक सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक बताया है कि युजवेंद्र और धनश्री के बीच अलगाव की वजह धनश्री की मुंबई में रहने की इच्छा थी. उन्होंने क्रिकेटर को हरियाणा में अपना घर छोड़ने के लिए कहा था. धनश्री और युजवेंद्र की पर्सनैलिटी एक दूसरे से बिल्कुल अलग थी.

अन्य पढ़ें: Macau Open : लक्ष्य-तरूण और रक्षिता भी मकाऊ ओपन के दूसरे दौर में

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।