తెలుగు | Epaper

Delhi में जल्द लागू होगी नई आबकारी नीति

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Delhi में जल्द लागू होगी नई आबकारी नीति

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की बड़ी घोषणा

दिल्ली सरकार ने संकेत दिया है कि राजधानी में जल्द ही नई आबकारी नीति (Excise Policy) लागू की जाएगी। इस नीति का मकसद न केवल राजस्व बढ़ाना है, बल्कि सामाजिक हितों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है।

“सुरक्षा, स्वास्थ्य और शांति से नहीं होगा कोई समझौता”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा:

“नई आबकारी नीति लोगों की भलाई को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। दिल्ली की सुरक्षा, नागरिकों का स्वास्थ्य और सामाजिक शांति हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिस्थिति में इन मूल्यों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

दिल्ली में जल्द ही नई आबकारी नीति लागू होगी. 30 जून तक मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति नई आबकारी नीति का प्रस्ताव रेखा गुप्ता सरकार को देगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि नई आबकारी नीति में सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शांति से कोई समझौता नहीं होगा. उच्चस्तरीय समिति कई राज्यों की आबकारी नीति की समीक्षा कर रही है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि पिछली सरकार द्वारा लागू की गई आबकारी नीति भ्रष्टाचारपूर्ण, पक्षपातपूर्ण और जनहित विरोधी थी. उस नीति के माध्यम से कुछ चुनिंदा निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया. जबकि राजस्व को नुकसान हुआ. पिछली सरकार की नीति न तो कानूनी प्रक्रिया का पालन करती थी, न ही उसमें जनता के हितों की कोई प्राथमिकता दिखाई गई. भ्रष्ट आबकारी नीति के चलते पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के मंत्रियों को जेल भी जाना पड़ा।

दिल्ली आने वाले पर्यटकों के लिए एसी इलेक्ट्रिक बस सर्विस

इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. जल्द ही सरकार प्रधानमंत्री संग्रहालय से युद्ध स्मारक तक पर्यटकों को घुमाने के लिए एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करेगी. इसके लिए खास बसें होंगी. बसों को अलग रंग-रूप तय किया जाएगा. जुलाई में पर्यटन विभाग ने ये सेवा शुरू करेगा. एक अधिकारी ने बताया कि हम प्रधानमंत्री संग्रहालय से वॉर मेमोरियल तक पर्यटकों को घुमाने की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं।

शाम के समय शुरू होने वाली इस सर्विस में दिल्ली आने वाले विदेशी नागरिकों और पर्यटकों का खास ख्याल रखा जाएगा. डीटीसी से 9 मीटर लंबी नई इलेक्ट्रिक बसें किराए पर लिए जाने का प्लान है. प्रधानमंत्री संग्रहालय शाम 6 बजे बंद हो जाता है. इसलिए ये बस सर्विस वहां से शुरू होगी. इसके बाद अन्य स्थानों पर पर्यटकों को ले जाया जाएगा।

कितना होगा बस का किराया?

  • बात करें बस के किराए की तो वयस्कों के लिए 500 रुपये और छह से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए 300 रुपये किराया होगा. एक खास बात और ये है कि बस में एक गाइड भी होगा. जो लोगों को उन जगहों की जानकारी देगा, जहां उन्हें ले जाया जाएगा. ये बसें डीटीसी से किराए पर ली जाएंगी. इसके साथ ही सरकार सुबह स्कूल पिकनिक के लिए बस का इस्तेमाल करने की भी योजना बना रही है।

Read more: Delhi : भीषण गर्मी के बीच लोगों से घर के अंदर रहने का आग्रह

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870