తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : राम मंदिर ध्वजारोहण न्योता- बाबरी के पूर्व पक्षकार बोले-ये मेरा सौभाग्य

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : राम मंदिर ध्वजारोहण न्योता- बाबरी के पूर्व पक्षकार बोले-ये मेरा सौभाग्य

अयोध्या। बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी (Eqbal Ansari) खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। इसकी वजह है कि अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले राम मंदिर (Ram Mandir) के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए उन्हें औपचारिक निमंत्रण मिला है। उनके मोबाइल पर कार्यक्रम से जुड़ा निमंत्रण संदेश पहुँचा है। इससे पहले उन्हें राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भी बुलाया गया था। ट्रस्ट की ओर से इस बार भी उन्हें व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण भेजा गया है।

“आस्था सबकी है, हम भी शामिल होंगे-इकबाल अंसारी

इकबाल अंसारी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह अयोध्या का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है, भगवान राम का मंदिर बन चुका है और प्रधानमंत्री जी ध्वजारोहण करने आ रहे हैं।
अंसारी ने कहा—देश-विदेश से लोग आ रहे हैं। आना भी चाहिए। भगवान राम में सबकी आस्था है। हमें भी निमंत्रण मिला है, हम भी शामिल होना चाहते हैं।”

ध्वजारोहण कार्यक्रम: 6 हजार लोगों को निमंत्रण, सुरक्षा कड़ी

बताया गया है कि विशेष ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए करीब छह हजार लोगों को औपचारिक निमंत्रण दिया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट के भीतर और बाहर तैनात सभी कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। राजनीतिक और बॉलीवुड (Bollywood) जगत की कई बड़ी हस्तियों को भी आमंत्रण भेजा गया है। वीआईपी मूवमेंट बढ़ने के चलते सुरक्षा एजेंसियाँ एयरपोर्ट और शहर में सघन जांच कर रही हैं। 24–25 नवंबर के बीच सभी यात्रियों का वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। एनएसजी, सीआरपीएफ, एसपीजी, आईबी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं।

मंदिर निर्माण अंतिम चरण में, परिसर में तेज़ी से चल रहे कार्य

राम मंदिर का निर्माण अब अंतिम चरण में है। पत्थरों की घिसाई और सफाई युद्धस्तर पर चल रही है, जिसकी वजह से पूरा परिसर धूल-गुबार से घिरा दिखाई दे रहा है। लोअर प्लिंथ पर थ्रीडी म्यूरल्स की सेटिंग हो रही है। शिखर से लेकर खंभों तक हर जगह मशीनों की आवाज़ गूंज रही है। इस बीच श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार पहुँच रही है, और धूल के कारण कई लोग नाक पर रुमाल रखकर दर्शन कर रहे हैं।

Read More :

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

केरल चुनाव गरमाए, LDF ने उम्मीदवार घोषित किए

केरल चुनाव गरमाए, LDF ने उम्मीदवार घोषित किए

हमारे विधायकों को 5 करोड़ ऑफर, DK का बड़ा आरोप

हमारे विधायकों को 5 करोड़ ऑफर, DK का बड़ा आरोप

आज का गोल्ड रेट, शहरों में कितना है भाव?

आज का गोल्ड रेट, शहरों में कितना है भाव?

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870