Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी ने फिर नहीं ली सैलरी

Read Time:  1 min
Mukesh Ambani
Mukesh Ambani
FONT SIZE
GET APP

2020 में तनख्वाह ना लेने फैसला लिया था


नई दिल्ली। देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) ने लगातार पांचवें साल भी रिलायंस इंडस्ट्रीज से कोई वेतन नहीं लिया है। उन्होंने यह निर्णय सबसे पहले कोविड-19 महामारी के समय लिया था जब उन्होंने चेयरमैन पद पर रहते हुए सैलरी, बोनस, भत्ता या किसी भी प्रकार का भुगतान लेने से इनकार कर दिया था। यह जानकारी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में सामने आई है

डिविडेंड से अंबानी की बंपर कमाई

भले ही वेतन न लिया हो, लेकिन मुकेश अंबानी अब भी दुनिया के टॉप अमीरों में गिने जाते हैं। इसका मुख्य कारण है उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज(Reliance Industries) में 50.33% की हिस्सेदारी। साल 2024-25 में कंपनी ने ₹10 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया, जिससे अंबानी परिवार को कुल ₹3,322.7 करोड़ की आमदनी हुई।

परिवार के दूसरे सदस्यों की कमाई

मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे – ईशा, आकाश और अनंत अंबानी – को अक्टूबर 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में शामिल किया गया था। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान तीनों को बैठक में भाग लेने की फीस के रूप में ₹6 लाख और साथ ही ₹2.25 करोड़ का कमीशन भी दिया गया है।

अगली पीढ़ी को विरासत सौंपने की तैयारी

मुकेश अंबानी बीते कुछ वर्षों से अपने कारोबारी साम्राज्य को धीरे-धीरे अगली पीढ़ी के हाथों में सौंपने की योजना पर काम कर रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर वे अपने बच्चों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं। 28 दिसंबर 2023 को अपने पिता धीरूभाई अंबानी की जयंती पर उन्होंने कहा था कि रिलायंस का भविष्य आकाश, ईशा, अनंत और उनके साथियों के हाथ में है।

उन्हें पूरा विश्वास है कि ये नई पीढ़ी न केवल जीवन में बड़ी सफलताएं हासिल करेगी, बल्कि उनकी पीढ़ी की तुलना में रिलायंस को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

मुकेश अंबानी ने कितने सालों से सैलरी नहीं ली है?
मुकेश अंबानी ने लगातार 5 वर्षों से रिलायंस इंडस्ट्रीज से कोई सैलरी नहीं ली है।

उनकी आय का मुख्य स्रोत क्या है?
उनकी आय का मुख्य स्रोत रिलायंस में हिस्सेदारी से मिलने वाला डिविडेंड है।

मुकेश अंबानी ने रिलायंस का भविष्य किसे बताया?
उन्होंने कहा कि रिलायंस का भविष्य उनके बच्चों आकाश, ईशा और अनंत के हाथ में है।

अन्य पढ़े: Gold Rate : सोना ₹1,00,904 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर

Dhanarekha

लेखक परिचय

Dhanarekha

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।