Latest News : सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 85,300 पर

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

निफ्टी में 50 अंकों की मजबूती; बाजार में खरीदारी हावी

आज यानी गुरुवार, 4 दिसंबर को सेंसेक्स (sensex) 200 अंक चढ़कर 85,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 50 अंक ऊपर 26,040 पर है।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी है। निफ्टी (Nifty) के 50 शेयरों में से 33 में तेजी है। ऑटो, IT और मेटल शेयरों में आज तेजी है। मीडिया फार्मा में मामूली गिरावट है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 1.15% नीचे 3,990 पर है। वहीं, जापान का निक्केई 1.47% चढ़कर 50,596 पर और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग 0.41% ऊपर 25,867 पर कारोबार कर रहा है।
  • अमेरिकी बाजार: 3 दिसंबर को डाउ जोन्स 0.86% चढ़कर 47,882 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.17% ऊपर 23,454 पर और S&P 500 0.30% ऊपर 6,850 पर बंद हुए

अन्य पढ़ें: नए आधार ऐप में अपडेट: घर बैठे एड्रेस और नाम बदलें

मीशो का IPO पहले दिन 2.35 गुना सब्सक्राइब

मीशो के IPO का आज दूसरा दिन है। कल यानी 3 दिसंबर को यह सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और पहले ही दिन 2.35 गुना (235%) सब्सक्राइब हो गया। इसका रिटेल पोर्शन 1 घंटे में 100% सब्सक्राइब हो गया था और पहले दिन 3.86 गुना यानी 386% सब्सक्राइब हुआ।

निवेशकों के इस रिस्पॉन्स से मीशो के शेयर का GMP बढ़कर 51 रुपए हो गया, जो कल तक 47 रुपए था। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹105-₹111 प्रति शेयर तय किया है। लॉट साइज 135 शेयर का है। रिटेल निवेशक 5 दिसंबर तक मिनिमम 14,685 रुपए से निवेश कर सकते हैं।

विदेशी निवेशकों ने 3 दिन में ₹8,021 करोड़ का शेयर बेचा

  • 3 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹3,206.92 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹4,730.41 करोड़ की खरीदारी की।
  • दिसंबर के पहले तीन दिन में FIIs ने कुल ₹8,020.53 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। जबकि, DIIs ने इस दौरान ₹11,935.28 करोड़ का शेयर खरीदा है।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

सेंसेक्स क्या है?

सेंसेक्स नाम भारत के बीएसई के बेंचमार्क सूचकांक को दर्शाता है। सेंसेक्स बीएसई के तीस सबसे बड़े और सबसे अधिक सक्रिय रूप से कारोबार किए जाने वाले शेयरों से बना है और भारतीय अर्थव्यवस्था के बैरोमीटर के रूप में कार्य करता है। इसे फ्लोट के लिए समायोजित किया जाता है और बाजार पूंजीकरण के लिए भारित किया जाता है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।