Latest News : सेंसेक्स में बढ़त, बाजार हुआ हरा

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

159 अंकों की तेजी

  • सेंसेक्स 159 अंक उछलकर 85,265 के स्तर पर बंद हुआ।
  • सेक्टोरल इंडेक्स में मजबूती
  • ऑटो, IT और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
  • निवेशकों की धारणा में सुधार, मार्केट में पॉज़िटिव मोमेंटम।

गुरुवार, 4 दिसंबर को सेंसेक्स (sensex) 159 अंक चढ़कर 85,265 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 48 अंक की तेजी रही, ये 26,034 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी (Nifty) के 50 में से 34 शेयर्स ऊपर बंद हुए। ऑटो, IT और रियल्टी शेयरों में ज्यादा तेजी देखने को मिली। मीडिया 1.45% नीचे आ गया

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 0.19% नीचे 4,029 पर बंद हुआ। वहीं, जापान का निक्केई 2.33% चढ़कर 51,028 पर और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग 0.68% ऊपर 25,936 पर बंद हुआ।
  • अमेरिकी बाजार: 3 दिसंबर को डाउ जोन्स 0.86% चढ़कर 47,882 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.17% ऊपर 23,454 पर और S&P 500 0.30% ऊपर 6,850 पर बंद हुए।

अन्य पढ़ें: भारत की ग्रोथ रफ्तार अब नई दिशा

मीशो का IPO पहले दिन 6.28 गुना सब्सक्राइब

मीशो के IPO का आज दूसरा दिन है। 3 दिसंबर को खुला IPO पहले दो दिन में कुल 6.28 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल कैटेगरी में यह 9.02 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, दो और कंपनियों-एकस लिमिटेड और विद्या वायर्स के IPO में भी अभी निवेश का मौका है। ये 5 दिसंबर को बंद होंगे।

विदेशी निवेशकों ने 3 दिन में ₹8,021 करोड़ का शेयर बेचा

  • 3 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹3,206.92 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹4,730.41 करोड़ की खरीदारी की।
  • दिसंबर के पहले तीन दिन में FIIs ने कुल ₹8,020.53 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। जबकि, DIIs ने इस दौरान ₹11,935.28 करोड़ का शेयर खरीदा है।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

सेंसेक्स में कितने शेयर हैं?

सेंसेक्स में 30 शेयर शामिल हैं, जिन्हें तरलता, बाज़ार पूंजीकरण और उद्योग प्रतिनिधित्व के आधार पर चुना गया है। ये शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सबसे बड़े और सबसे ज़्यादा सक्रिय रूप से कारोबार किए जाने वाले शेयरों में से हैं।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।