Silver Rate : चांदी 1,10,300 के ऑल टाइम हाई पर पहुंची

Read Time:  1 min
Silver
Silver
FONT SIZE
GET APP

2,366 की बड़ी उछाल, सोना भी 427 महंगा

Silver Rate : चांदी 1,10,300 (Silver) के ऑल टाइम हाई पर पहुंचीआज के दिन कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। चांदी की कीमत (price) 2,366 बढ़कर 1,10,300 प्रति किलोग्राम हो गई, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) है। वहीं, सोने की कीमत में भी 427 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई

चांदी का दाम

शुक्रवार (11 जुलाई) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत शुक्रवार को 2,366 रुपए बढ़कर 1,10,300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

कल ये 1,07,934 रुपए पर थी। वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम में भी आज तेजी है। ये 427 रुपए महंगा होकर 97,473 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कल सोने का दाम 97,046 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने 99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,900
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,000 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,750
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,000 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,750
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,000 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,750

इस साल अब तक 20,882 महंगा हुआ सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,882 रुपए बढ़कर 97,046 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 21,917 रुपए बढ़कर 1,07,934 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है।

इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

चांदी की खोज किसने की थी?

चांदी के पहले पुष्ट औपचारिक खनन का पता 3000 ईसा पूर्व के आसपास तुर्की में लगाया जा सकता है। भूमध्यसागरीय क्षेत्रों से स्पेन और फिर आधुनिक यूरोप के अन्य क्षेत्रों में अधिक व्यापक खनन ने व्यापारिक वस्तु के रूप में इसके उपयोग का विस्तार किया।

1kg सोने का रेट क्या है?

गोल्डन 1 किलो सोने की छड़ें शुद्धता 99.99 24 कैरेट  2073342.50/किलोग्राम पर | मुंबई में सोने की छड़ें | आईडी: 2852415228812।

Read Also: Silver Rate Today: जानें आज चांदी का रेट क्या है

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।