Latest News : एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन

Read Time:  1 min
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र
FONT SIZE
GET APP

पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचीं, अमिताभ बच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी IANS ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड के ‘ही-मन’ धर्मेंद्र के निधन (demise) की खबर ने फिल्म जगत और उनके चाहने वालों को गहरे दुख में डाल दिया है। आज सुबह उनके घर के बाहर एंबुलेंस देखी गई और इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। उनके निधन की पुष्टि होते ही सेलेब्स और करीबी दोस्त अभिनेता के घर पहुंचकर अंतिम दर्शन देने लगे। हेमा मालिनी भी इस मौके पर सफेद साड़ी में शोक व्यक्त करती हुई दिखाई दीं। अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ आमिर खान बी मुंबई के विले पार्ले पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर आधिकारिक बयान का इंतज़ार है

फैले अफवाहों पर ईशा का कड़ा रिएक्शन

कुछ दिन पहले धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें तेज हो गई थीं। उनके निधन की झूठी खबरों पर बेटी ईशा देओल ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “मीडिया गलत खबरें फैलाने में व्यस्त है। पापा स्वस्थ हैं और रिकवर कर रहे हैं। कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।”

पहले भी हो चुकी थीं अफवाहें
धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रिच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनकी गंभीर स्थिति को लेकर कई रूमर्स फैल गए थे। हालांकि ईशा देओल और हेमा मालिनी ने मिलकर उन अफवाहों को तुरंत खारिज किया था।

अन्य पढ़ें: सरप्राइज प्लान से भावुक हुईं लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह

अंतिम संस्कार की तैयारी
धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर आज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट ले जाया गया। पूरे परिवार ने एंबुलेंस में उनका पार्थिव शरीर लेकर श्मशान घाट की ओर रवाना किया। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े नाम मौजूद रहेंगे।

बॉलीवुड और फैंस में शोक की लहर
धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री के लोग गमगीन हो गए। उनके प्रशंसक और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

र्मेंद्र कितने पढ़े-लिखे हैं?

उनका पुश्तैनी गांव डांगो, पखोवाल तहसील रायकोट, लुधियाना के पास है। उन्होंने अपना प्रारंभिक जीवन साहनेवाल गाँव में बिताया और लुधियाना के गांव ललतों कलां में सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन किया, जहाँ उनके पिता गाँव के स्कूल के प्रधानाध्यापक थे। उन्होंने 1952 में फगवाड़ा में मैट्रिक की पढ़ाई की

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।