मुंबई । हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर (Ranveer Kapoor) और बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। मीडिया वालों से बचाने के लिए आलिया ने अपनी बेटी राहा को गोद में लेकर उसका चेहरा छिपा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप (Viral Clip) में आलिया ब्लैक आउटफिट में राहा को संभालते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं, जबकि रणबीर कपूर और करण जौहर उनके साथ चलते नजर आते हैं।
फैंस ने पूछा -अब चेहरा क्यों छिपाया?
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले जब आलिया अपनी बेटी के साथ सार्वजनिक जगहों पर दिखी थीं, तब उन्होंने राहा का चेहरा नहीं छिपाया था। इस बार के उनके व्यवहार ने फैंस को चौंका दिया है और सोशल मीडिया पर इस पर खूब चर्चा हो रही है। कई यूज़र्स ने सवाल किया कि आखिर आलिया ने अचानक राहा का चेहरा छिपाना क्यों शुरू कर दिया।
एक यूज़र ने लिखा, “पहले तो आलिया राहा को कैमरे से नहीं छिपाती थीं, अब क्यों बदल गईं?” वहीं, एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “बहुत प्यारी मां-बेटी की जोड़ी।” कई लोगों ने आलिया और रणबीर के परिवार की तारीफ करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
दीपावली पर साझा की थीं खूबसूरत तस्वीरें
इससे पहले आलिया ने दीपावली के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान के साथ दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें मां-बेटी का प्यार साफ झलक रहा था। पहली तस्वीर में सोनी राजदान अपनी बेटी को गले लगाती दिखीं, जबकि दूसरी में दोनों डिनर टेबल पर हंसते हुए नजर आईं। इन तस्वीरों पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया और कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी की बाढ़ आ गई।
फिल्मों में व्यस्त हैं आलिया और रणबीर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और प्रभावशाली जोड़ों में से एक हैं। शादी के बाद से ही दोनों लगातार मीडिया की नजरों में रहते हैं। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पारिवारिक पलों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली एक्शन-स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ में दिखाई देंगी, जिसमें बॉबी देओल और शरवरी वाघ भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही वह संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे। यह फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होने वाली है।
आलिया का पहला बॉयफ्रेंड कौन था?
आलिया भट्ट का प्रेम सफ़र: स्कूल क्रश से लेकर हमेशा खुश रहने तक पेश है आलिया भट्ट की विस्तृत डेटिंग टाइमलाइन: रमेश दुबे (2006) – आलिया के स्कूल के दिनों के पहले बॉयफ्रेंड। उनका बचपन का प्यार मासूम और प्यारा था, जो उनके प्यार से पहली मुलाक़ात का प्रतीक था।
Read More :