Latest Hindi News : कियारा आडवाणी निभाएंगी मीना कुमारी का आइकॉनिक किरदार

Read Time:  1 min
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी
FONT SIZE
GET APP

मदरहुड का आनंद लेने के बाद एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiyara Advani) ने अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है, जो बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मीना कुमारी (Meena Kumari) की जिंदगी पर आधारित होगी। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने मीना कुमारी और कमाल अमरोही की कहानी पर आधारित बायोपिक ‘कमाल और मीना’ की घोषणा की थी।

निर्माताओं ने चुनी कियारा, खत्म हुई अटकलें

लंबे समय से कृति सेनन और कियारा आडवाणी के नामों को लेकर अटकलें थीं, लेकिन अब रिपोर्ट्स के अनुसार कियारा आडवाणी को इस प्रतिष्ठित रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है। फिल्ममेकर को कियारा में वह भावनात्मक गहराई और विंटेज बॉलीवुड चार्म मिला, जिसकी इस किरदार को ज़रूरत थी।

मीना कुमारी बनने की तैयारियों में जुटेंगी कियारा

कियारा इस भूमिका के लिए विशेष ट्रेनिंग लेंगी। उन्हें मीना कुमारी (Meena Kumari) की तरह संवाद अदायगी के लिए उर्दू भाषा की बुनियादी जानकारी भी हासिल करनी होगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है और पहले छह महीनों में मुख्य शूटिंग पूरी करने की योजना है।

कहानी दिखाएगी इश्क और दर्द का सफर

फिल्म ‘कमाल और मीना’ को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा, सारेगामा और अमरोही परिवार मिलकर बना रहे हैं। यह बायोपिक मीना कुमारी और लेखक-निर्देशक कमाल अमरोही के जटिल लेकिन भावनात्मक रिश्ते को पर्दे पर जीवंत करेगी। हालांकि कमाल अमरोही की भूमिका के लिए अभी अभिनेता की तलाश जारी है।

मदरहुड के बाद बड़ा कमबैक

कियारा आडवाणी इन दिनों मदरहुड का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। अब मां बनने के कुछ समय बाद ही इस तरह के गंभीर और चुनौतीपूर्ण किरदार से वापसी करना उनके करियर का नया और प्रभावशाली अध्याय साबित हो सकता है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।