Peddi movie : राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ इन दिनों सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है। ट्रेलर को मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद अब फिल्म टीम प्रमोशन पर ज्यादा ध्यान दे रही है। खास तौर पर एआर रहमान के लाइव कॉन्सर्ट के जरिए फिल्म के लिए बड़ा माहौल बनाने की तैयारी की जा रही है।
भोपाल में होगा भव्य इवेंट
भोपाल में आयोजित होने वाला यह इवेंट बेहद भव्य स्तर पर प्लान किया जा रहा है। फिल्म का खास गाना लाखों दर्शकों के बीच लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए चार्टर्ड फ्लाइट्स, बड़ी एलईडी स्क्रीन, हाईटेक साउंड सिस्टम और खास लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। खबरों के मुताबिक इस एक कार्यक्रम पर करीब 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
राम चरण ने क्यों चुनी ‘पेड्डी’?
राम चरण ने फिल्म को लेकर दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि ‘पेड्डी’ की कहानी उन्हें बहुत करीब महसूस हुई। फिल्म में दिखाए गए ग्रामीण लोग, उनकी जिंदगी और भावनाएं उन्हें अपने बचपन और मिट्टी की याद दिलाती हैं। राम चरण के मुताबिक यह फिल्म उन्हें अपनी संस्कृति और गांव से जुड़ाव का एहसास कराती है।
अन्य पढ़े: चांदी 1,722 रुपए और सोना 389 रुपए हुआ सस्ता
ग्रामीण किरदार में दिखेंगे राम चरण
‘आरआरआर’ के बाद एक और स्टाइलिश पैन इंडिया फिल्म करने की बजाय राम चरण ने ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली कहानी (Peddi movie) को चुना है। फिल्म में उनका लुक भी काफी अलग दिखाई देगा। वह एक मेहनतकश ग्रामीण व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार किरदार को वास्तविक दिखाने के लिए उन्होंने भाषा, हावभाव और बॉडी लैंग्वेज पर खास मेहनत की है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :