Latest Hindi News : सतीश शाह की प्रेयर मीट में सोनू निगम ने गाया भावुक गीत, हुई सराहना

Read Time:  1 min
सतीश शाह
सतीश शाह
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । बीते दिनों जुहू में अभिनेता सतीश शाह (Actor Satish Sah) के निधन के बाद एक प्रेयर मीट आयोजित की गई, जिसमें सतीश शाह के करीबी दोस्त, परिवारजन और टीवी-फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुईं। इस मार्मिक पल में मशहूर गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) ने सतीश शाह की पत्नी मधु शाह के साथ मिलकर उनका पसंदीदा गीत ‘तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं’ गाया।

सोनू निगम ने गाया सतीश शाह का पसंदीदा गीत

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों ने अपनी भावनाएं साझा कीं और सोनू निगम की तारीफ की बाढ़ आ गई। वायरल वीडियो में सोनू निगम सतीश शाह की पत्नी मधु के पास घुटनों के बल बैठे नजर आते हैं। वह गाना शुरू करते हैं और मधु को भी साथ गाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। दोनों की आवाज़ मिलते ही माहौल भावनाओं से भर जाता है। वहां मौजूद सभी लोग इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए।

सोशल मीडिया पर उमड़ी भावनाओं की बाढ़

वीडियो में मधु की आंखों में आंसू हैं, लेकिन चेहरे पर एक हल्की मुस्कान भी दिखाई देती है मानो वह अपने पति की यादों में खो गई हों। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस दृश्य को लेकर कई भावुक प्रतिक्रियाएं दीं।
एक यूज़र ने लिखा, “यह देखकर दिल टूट गया। सोनू निगम ने जिस तरह सतीश जी की याद में गाया, वह बेहद इंस्पायरिंग था।” दूसरे ने लिखा, “यह दिखाता है कि असली प्यार सिर्फ जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जाने के बाद भी जिंदा रहता है।”

‘साराभाई वर्सस साराभाई’ की टीम ने दी श्रद्धांजलि

प्रेयर मीट में सतीश शाह के शो ‘साराभाई वर्सस साराभाई’ की पूरी कास्ट भी मौजूद थी। उन्होंने सतीश को श्रद्धांजलि देते हुए शो का टाइटल सॉन्ग दोबारा गाया, जैसा उन्होंने उनके अंतिम संस्कार के समय भी किया था। वहां मौजूद सभी लोग सतीश की जीवंतता और उनके हास्यबोध को याद करते हुए भावुक हो गए।

सतीश शाह की देखभाल में जुटे रहे थे अपनी पत्नी के लिए

बता दें कि 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे सतीश शाह का निधन हुआ था। पड़ोसियों के मुताबिक, वह उस वक्त खाना खा रहे थे। उनकी पत्नी मधु शाह लंबे समय से अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रही हैं, जिसमें याददाश्त धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। सतीश शाह के करीबी दोस्त सचिन पिलगांवकर ने बताया था कि अभिनेता अपनी पत्नी की देखभाल के लिए जीना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट भी करवाया था।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।