घरेलू वेज थाली फरवरी में 1% सस्ती हुई

घरेलू वेज थाली फरवरी में 1% सस्ती हुई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन हुआ, मस्क ने कहा- साइबर अटैक हुआ; रुपया रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर

नई दिल्ली: बड़ी खबर वेजिटेरियन थाली से जुड़ी रही। भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत फरवरी में (सालाना आधार पर) 1% घटकर 27.2 रुपए हो गई। पिछले साल फरवरी 2024 में वेज थाली की कीमत 27.5 रुपए थी।

Advertisements

वहीं, इलॉन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) सोमवार को तीन बार डाउन हुआ। इससे दुनियाभर के यूजर्स परेशान हुए। मस्क ने X पर पोस्ट कर बताया कि, हम पर साइबर अटैक हुआ है।

Advertisements

पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।

टोयोटा इलेक्ट्रिक कूपे SUV रिवील होगी।

शाओमी 15 स्मार्टफोन सीरीज और iQOO Neo 10R स्मार्टफोन लॉन्च होगा।

भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत फरवरी में (सालाना आधार पर) 1% घटकर 27.2 रुपए हो गई। पिछले साल फरवरी 2024 में वेज थाली की कीमत 27.5 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी।

मस्क का दावा, साइबर अटैक से X डाउन हुआ:किसी बड़े संगठन का हाथ; 3 घंटे ज्यादा डाउन रहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, यूजर एक्सेस नहीं कर पाए

इलॉन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) सोमवार को तीन बार डाउन हुआ। इससे दुनियाभर के यूजर्स परेशान हुए।

पहली बार दोपहर 3:30 बजे के आसपास आधे घंटे के लिए डाउन हुआ। फिर शाम को 7 बजे से एक घंटे डाउन रहा। इसके बाद रात 8:30 से 10:30 बजे तक बंद रहा।

रुपया रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर:डॉलर के मुकाबले 38 पैसे गिरकर 87.33 पर आया, विदेशी वस्तुएं महंगी होंगी

रुपया सोमवार (10 मार्च) को अपने रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर आ गया है। इसमें अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की गिरावट है और यह 87.33 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया है। ये मार्च महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।

जिरोधा फंड हाउस ने सिल्वर ETF का NFO लॉन्च किया:18 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹1,000

जिरोधा फंड हाउस का नया ‘सिल्वर ETF’ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। इस NFO यानी न्यू फंड ऑफर के लिए इन्वेस्टर्स 18 मार्च तक अप्लाई कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *