opration sindoor:निकल गयी बिलावल भुट्टो की हेकडी

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

सिंधु नदी पानी रोके जाने के बाद खून की नदी बहाने की धमकी देने वाले बिलावल भुट्टो की आपरेशन सिंदूर के बाद सारी हेकडी निकल गयी है। अब वे भारत से शांति वार्ता की गुहार लगा रहे हैं। कल पाकिस्तान की संसद में उनका सुर काफी बदला हुआ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने मंगलवार को यूटर्न लिया । उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ शांति वार्ता करने के लिए तैयार है। उन्होंने कुछ दिन पहले की अपनी उस टिप्पणी को वापस ले लिया जिसमें उन्होंने सिंधु जल संधि के निलंबन पर खून की नदियां बहने की धमकी दी थी।

भारत से शांति वार्ता की मांग

मंगलवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद) में अपने संबोधन के दौरान बिलावल ने कहा, हम भारत केसाथ शांति चाहते हैं। यदि भारत बातचीत केलिए आगे आता है तो पाकिस्तान इसका स्वागत करेगा। हमें सभी मुद्दों को बातचीत के जरिये सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।

भारत ने रद्द की गई सिंधु जल समझौता

बिलावल भुट्टो की भारत के साथ शांति वाली ये टिप्पणी 25 अप्रैल को दिए गए उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंधु जल समझौता को रद्द किए जाने के जवाब देगाबता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे और कई अन्य घायल हो गए।

पाक को अलग-थलग करने में लगा हुआ है भारत

भारत ने 23 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। भारत अब पाकिस्तान को अलग-थलग करने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में सिंधु जल समझौता को रद्द कर दिया। इसके बाद से पाकिस्तान बौखला गया। उनके नेता गीदड़भभकी देने पर उतारू हो गए।नजरआया।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।