Hyderabad News : यौन शोषण करने के आरोप में दो साल से फरार व्यक्ति गिरफ्तार

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

2023 में दिया था घटना को अंजाम, गुरुवार को गिरफ्तार

हैदराबाद। बालानगर पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पिछले दो साल से फरार था। जवाहरनगर निवासी रॉबिन्सन डी कॉर्नेल (25) अप्रैल 2023 में बालानगर में रहने के दौरान लगभग 17 वर्षीय पीड़िता से मिला और वे दोस्त बन गए।

दो दिनों तक लड़की को घर में बंधक बनाकर रखा था आरोपी

अगले महीने उसने लड़की को अपने साथ भगाने का लालच दिया। उसके दबाव के बाद लड़की अपने घर से निकलकर रॉबिन्सन के साथ चली गई, जो उसे विशाखापत्तनम ले गया, जहां उसने उसे एक रिश्तेदार के घर में बंधक बना लिया। एसीपी बालानगर पी नरेश रेड्डी ने बताया, ‘रॉबिन्सन ने लड़की को दो दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा और दो बार उसका यौन शोषण किया। बाद में वह उसे वापस हैदराबाद ले आया और सिकंदराबाद में छोड़कर भाग गया।’ लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने रॉबिन्सन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वह दो साल से फरार था। गुरुवार को पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति पर महिला को धोखा देने का केस

फिल्मनगर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज किया है। सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल अर्चित पी (28) नामक व्यक्ति एक साल पहले पीड़िता के संपर्क में आया था और दोनों एक-दूसरे के करीब रहने लगे थे। अर्चित ने कथित तौर पर महिला से कहा कि वह जल्द ही उससे शादी करेगा।

आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस

फरवरी में महिला गर्भवती हो गई और अर्चित उसे गर्भपात के लिए अस्पताल ले गया। महिला ने बाद में पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई कि व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसे धोखा दिया है। हालांकि, पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर भेज दिया। मई के मध्य में महिला ने फिर पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि अर्पित ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अर्चित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।