Hyderabad : Zepto डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत

Read Time:  1 min
मेहंदीपट्टनम
मेहंदीपट्टनम
FONT SIZE
GET APP
  • यह दुखद हादसा हैदराबाद के मेहंदीपट्टनम / तोलिचोउकी-मेहंदीपट्टनम रूट पर हुआ।
  • Zepto का डिलीवरी पार्टनर अपनी बाइक पर डिलीवरी कर रहा था जब हादसा हुआ।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मेहंदीपट्टनम इलाके में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय डिलीवरी एग्जीक्यूटिव अभिषेक की जान चली गई। अभिषेक (Zepto) के लिए काम करता था और दुर्घटना के समय वह अपनी ड्यूटी पर था। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों की लापरवाही को उजागर किया है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना 5 जनवरी की है। शेखपेट का रहने वाला अभिषेक अपने दोपहिया वाहन से (Mehendipatnam) मेहंदीपट्टनम की मुख्य सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान गणेश ट्रेवल्स की एक निजी बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक बस के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई

मेहंदीपट्टनम

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। मेहंदीपट्टनम पुलिस ने निजी बस के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अन्य डिलीवरी पार्टनर्स से भी अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय हमेशा हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।

ये भी पढ़ें: Transfer : तेलंगाना पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

यूनियन का फूटा गुस्सा

इस घटना के बाद तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने प्लेटफॉर्म कंपनियों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन ने इस हादसे पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कंपनियों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, “10 मिनट की डिलीवरी समय पर शुरू होती है, 100 करोड़ के प्रोजेक्ट तुरंत लॉन्च होते हैं, लेकिन जब बात किसी मजदूर की जान और उसके परिवार को मुआवजे की आती है, तो ये कंपनियां पीछे हट जाती हैं।”

यूनियन की मांगें

  • अभिषेक के परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए।
  • डिलीवरी के सख्त समय को खत्म किया जाए, क्योंकि इससे कर्मचारी दबाव में तेज गाड़ी चलाते हैं।
  • सभी गिग वर्कर्स के लिए उचित दुर्घटना बीमा अनिवार्य किया जाए।

ये भी पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।