Latest Hindi News : एलन मस्क दुनिया के पहले 500 अरब डॉलर के मालिक बने

Read Time:  1 min
BYD overtakes Tesla
BYD overtakes Tesla
FONT SIZE
GET APP

वॉशिंगटन। टेस्ला के सीईओ और स्पेसएक्स (SpaceX) के संस्थापक एलन मस्क (Elun Musk) ने नया इतिहास रच दिया है। वह दुनिया के पहले ऐसे शख्स बन गए हैं जिनकी नेट वर्थ 500 अरब डॉलर तक पहुँच गई। मस्क की संपत्ति में यह बढ़त मुख्य रूप से टेस्ला और उनकी अन्य कंपनियों के वैल्यूएशन में लगातार हो रही वृद्धि के चलते आई है।

टेस्ला के शेयरों से जुड़ी संपत्ति

मस्क की दौलत का सीधा संबंध टेस्ला के शेयर से है। सितंबर 2025 तक कंपनी में उनकी हिस्सेदारी लगभग 12.4 प्रतिशत थी। इस साल टेस्ला के शेयर (Share of Tesla) अब तक 14 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुके हैं। हाल ही के कारोबारी सत्र में भी कंपनी के शेयर 3.5 प्रतिशत बढ़े, जिससे मस्क की संपत्ति अकेले एक दिन में 8 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ गई।

फोर्ब्स इंडेक्स में सबसे ऊपर

फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार बुधवार शाम 4:15 (अमेरिकी समयानुसार) मस्क की संपत्ति 500.1 अरब डॉलर दर्ज की गई। हालांकि शेयर मूल्यों में उतार-चढ़ाव के कारण यह बाद में घटकर 499.1 अरब डॉलर पर आ गई। मस्क के बाद लैरी एलिसन दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी संपत्ति करीब 350 अरब डॉलर है, यानी मस्क से लगभग 150 अरब डॉलर कम।

टेस्ला पर मस्क का दोबारा फोकस

विशेषज्ञों का मानना है कि टेस्ला के शेयरों में तेजी की बड़ी वजह मस्क का दोबारा कंपनी पर फोकस करना है। व्हाइट हाउस में लंबा समय देने के बाद उन्होंने टेस्ला के लिए फिर से पूरा समय देना शुरू किया है। बीते दिनों मस्क ने एक अरब डॉलर के टेस्ला शेयर खरीदने का ऐलान भी किया था, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ।

स्पेसएक्स और एआई स्टार्टअप से भी बढ़ा वैल्यूएशन

मस्क की एआई कंपनी xAI और अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने भी इस साल अपने वैल्यूएशन में जबरदस्त बढ़त दर्ज की है। जुलाई तक xAI का मूल्यांकन 75 अरब डॉलर था, जबकि स्पेसएक्स का मूल्यांकन लगभग 400 अरब डॉलर पहुँच गया। इन दोनों कंपनियों की उछाल ने भी मस्क की नेट वर्थ को नई ऊँचाई पर पहुँचा दिया है

एलोन मस्क का इतिहास क्या है?

एलन मस्क, एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी उद्यमी, टेस्ला, स्पेसएक्स, और द बोरिंग कंपनी के संस्थापक हैं. उन्होंने ऑनलाइन मनी ट्रांसफर फर्म पेपाल और सॉफ्टवेयर कंपनी Zip2 में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके प्रमुख लक्ष्य ग्लोबल वार्मिंग को कम करने और मंगल ग्रह पर मानव बस्ती स्थापित करने के लिए सतत ऊर्जा विकसित करना है. मस्क को उनके नवाचार, इंजीनियरिंग कौशल, और अंतरिक्ष अन्वेषण तथा इलेक्ट्रिक वाहनों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है. 

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।