Borno state attack : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक बार फिर आतंकियों ने खूनखराबा मचाया है। बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में एक व्यस्त मस्जिद में बुधवार शाम नमाज के दौरान भीषण बम धमाका हुआ। इस हमले में कम से कम 10 नमाजियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शाम के समय बड़ी संख्या में लोग मस्जिद में इबादत में जुटे हुए थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। यह घटना गंबोरू मार्केट इलाके की मस्जिद में हुई, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मस्जिद के हिस्से ढह गए और चारों ओर धुएं का गुबार छा गया।
Read also : News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि यह हमला पहले ( Borno state attack) से लगाए गए विस्फोटक के जरिए किया गया हो सकता है या फिर यह आत्मघाती हमला हो। हालांकि अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा बलों का मानना है कि इस वारदात के पीछे बोको हराम या आईएसआईएस से जुड़े आतंकी गुट हो सकते हैं, जो इस क्षेत्र में पहले भी सक्रिय रहे हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2009 से नाइजीरिया में जारी आतंकी हिंसा में अब तक करीब 40,000 लोगों की जान जा चुकी है और 20 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। हाल के वर्षों में मैदुगुरी में हमले कम हुए थे, लेकिन मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए इस ताजा हमले ने लोगों में फिर से डर और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :