VISA झंझट खत्म ! चीन ने रिकार्ड 74 देशों के यात्रियों के लिए खोले दरवाजे

Read Time:  1 min
VISA झंझट
VISA झंझट
FONT SIZE
GET APP

चीन ने अपने वीजा नियमों (Visa Rule) में ऐतिहासिक रूप से ढील दी है, जिससे 74 देशों के नागरिक अब बिना वीजा के 30 दिनों तक इस एशियाई देश (Asian Countries) की यात्रा कर सकते हैं। इस नीति का उद्देश्य पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। पिछले वर्ष दो करोड़ से अधिक लोग बिना वीजा के चीन गए थे, जो 2023 के मुकाबले दोगुनी संख्या है।

वीजा नियमों में ढील दिए जाने के बाद अब विदेशी पर्यटक (Foreign Tourists) चीन जा रहे हैं। ऑस्ट्रिया में रह रहे जॉर्जिया के एक नागरिक जॉर्जी शावाद्जे ने बीजिंग में ‘टेम्पल ऑफ हेवन’ की अपनी हालिया यात्रा के बारे में कहा, ‘‘यह वास्तव में यात्रा को आसान बनाता है क्योंकि वीजा के लिए आवेदन करना और उसकी पूरी प्रक्रिया से गुजरना एक झंझट होता था।”

पर्यटन स्थल अब भी घरेलू पर्यटकों से भरे हैं,

हालांकि, अधिकांश पर्यटन स्थल अब भी घरेलू पर्यटकों से भरे हैं, लेकिन पर्यटन उद्योग विदेशी आगंतुकों की संभावित बढ़ोतरी के लिए तैयार हो रहा है। कोविड-19 के कारण लगे कड़े प्रतिबंधों को हटाने के बाद चीन ने 2023 की शुरुआत में पर्यटकों के लिए अपनी सीमाएं फिर से खोल दी थीं, लेकिन उस वर्ष केवल 1.38 करोड़ लोग ही चीन गए थे, जो महामारी से पहले 2019 के 3.19 करोड़ के आंकड़े के आधे से भी कम है।

16 जुलाई को अजरबैजान के जुड़ने से इन देशों की संख्या 75 हो जाएगी

दिसंबर 2023 में चीन ने फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्पेन और मलेशिया के लिए बिना वीजा के यात्रा की घोषणा की थी। तब से अधिकतर यूरोपीय देशों को यह सुविधा मिल चुकी है तथा 16 जुलाई को अजरबैजान के जुड़ने से इन देशों की संख्या 75 हो जाएगी। 

वीजा के नियम क्या हैं?

वीज़ा-मुक्त का मतलब है यात्रा वीज़ा की आवश्यकता के बिना किसी विदेशी देश की यात्रा करने की क्षमता। ऐसे मामले में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक वैध पासपोर्ट की आवश्यकता होती है । आगमन पर वीज़ा का मतलब है कि यात्रियों को गंतव्य देश में प्रवेश करने के लिए वीज़ा प्राप्त करना होगा, लेकिन इसे आगमन पर प्राप्त किया जा सकता है।

नए वीजा नियम क्या हैं?

कुशल श्रमिक वीज़ा के लिए कौशल सीमा को बढ़ाकर RQF 6 (स्नातक स्तर) करना, पहले से पात्र RQF 3-5 व्यवसायों (सभी क्षेत्रों में) को हटाना। सामान्य कुशल श्रमिकों के लिए वेतन सीमा को £38,700 से बढ़ाकर £41,700 करना।

Read more : Punjab : 65 लाख परिवारों को मिलेगा 10 लाख का मुफ्त सेहत बीमा

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।