Bihar Police 2026- बिहार पुलिस में एएसआई भर्ती का मौका, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

Read Time:  1 min
Bihar Police 2026
Bihar Police 2026
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026
  • संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य
  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष, पुरुषों के लिए अधिकतम 37 वर्ष

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। (Bihar Police Subordinate Services Commission) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 21 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट BPSSC Official Website पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तय की गई है।
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले BPSSC Official Website पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “Online Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  5. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

तीन चरणों में होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी—

  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट 

भर्ती की प्रमुख बातें

  • आवेदन शुरू : 21 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जून 2026
  • पद : असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI)
  • चयन प्रक्रिया : प्रीलिम्स, मेंस और फिजिकल टेस्ट
  • आवेदन माध्यम : ऑनलाइन only

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।