Education- पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में 1265 क्लर्क पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन

Read Time:  1 min
Recruitment for 1265 clerk posts in Punjab-Haryana High Court, applications will start from tomorrow
Recruitment for 1265 clerk posts in Punjab-Haryana High Court, applications will start from tomorrow
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • 26 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
  • आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2026
  • चयन CBT और CPT के जरिए होगा

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab and Hariyana High Court) ने क्लर्क के 1265 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 23 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर पाएंगे।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने 10वीं स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा हो अथवा 12वीं, बीए या एमए में हिंदी विषय लिया हो। उम्मीदवार को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी, विशेष रूप से वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • हरियाणा के SC(DSC), SC(OSC), BC-A, BC-B, ESM और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 710 रुपये रखा गया है।
  • अन्य सभी वर्गों के पुरुष उम्मीदवारों को 1200 रुपये शुल्क देना होगा।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 875 रुपये निर्धारित है।
  • हरियाणा राज्य के PwBD उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट 

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।