Health- स्वस्थ जीवन के लिए जानें विटामिन B7 की भूमिका

Read Time:  1 min
विटामिन B7
विटामिन B7
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। भागदौड़ भरी जिंदगी में आजकल लोग अपनी सेहत के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं, जिससे कई तरह की बीमारियां शरीर को प्रभावित करती हैं। आमतौर पर लोग कैल्शियम, विटामिन डी (Vitamin D) और बी12 पर ध्यान देते हैं, लेकिन विटामिन बी7 (बायोटिन) भी शरीर के लिए उतना ही जरूरी है।

बाल, त्वचा और नाखूनों के लिए अहम

बायोटिन आपके बालों, त्वचा और नाखूनों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर की ऊर्जा और मेटाबॉलिज़्म के लिए भी जरूरी है।

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का हिस्सा

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स (B Complex) में कुल आठ विटामिन शामिल होते हैं:

  • थायमिन (बी1)
  • राइबोफ्लेविन (बी2)
  • नियासिन (बी3)
  • पैंटोथेनिक एसिड (बी5)
  • पाइरिडोक्सिन (बी6)
  • बायोटिन (बी7)
  • फोलिक एसिड (बी9)
  • कोबालामिन (बी12)

ये विटामिन वसा और पानी में घुलनशील होते हैं और शरीर की तंत्रिकाओं को सही ढंग से काम करने में मदद करते हैं।

बायोटिन की कमी से क्या होता है

बायोटिन की कमी से बाल झड़ने लगते हैं, नाखून कमजोर हो जाते हैं, त्वचा रूखी और झुर्रियों वाली नजर आती है, और मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है। इसे अक्सर शरीर का ‘साइलेंट किलर’ (Cilent Killer) कहा जाता है, क्योंकि इसकी कमी धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर कर देती है।

कैसे पूरी करें विटामिन बी7 की कमी

विटामिन बी7 शरीर में प्राकृतिक रूप से नहीं बनता, इसलिए इसे रोजाना आहार के माध्यम से लेना जरूरी है। आयुर्वेद में इसे धातु-पोषण सहायक और त्वचा, बाल और नाखूनों को मजबूत करने वाला माना गया है। यह मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

बायोटिन और शरीर की ऊर्जा

बायोटिन कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलता है, जिससे शरीर के सभी अंगों को काम करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। यह अमीनो एसिड के कामकाज में भी मदद करता है, जिससे कोशिकाओं का विकास और मरम्मत सही ढंग से होती है।

बायोटिन से भरपूर खाद्य पदार्थ

बायोटिन की पूर्ति के लिए अपने आहार में शामिल करें:

  • बादाम
  • ब्रोकली
  • शकरकंद
  • सूरजमुखी के बीज
  • ओट्स
  • मूंगफली
  • मशरूम
  • पालक
  • सोयाबीन

इनका नियमित सेवन शरीर में विटामिन बी7 की कमी को पूरा करता है और स्वास्थ्य, त्वचा और बालों को मजबूती देता है।

समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी

नियमित बायोटिन का सेवन न केवल शरीर की ऊर्जा और मेटाबॉलिज़्म बनाए रखता है, बल्कि समय से पहले बुढ़ापा और थकान को भी दूर करता है

विटामिन बी7 का सबसे अच्छा स्रोत कौन सा है?

विटामिन बी7 कुछ खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, हालाँकि कम मात्रा में। इन खाद्य पदार्थों में अखरोट, मूंगफली, अनाज, दूध और अंडे की जर्दी शामिल हैं। विटामिन बी7 युक्त अन्य खाद्य पदार्थों में साबुत अनाज की ब्रेड, सैल्मन, सूअर का मांस, सार्डिन, मशरूम और फूलगोभी शामिल हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।